कन्हैया को छोड़ दो नहीं तो उड़ा दूंगा एयरपोर्ट!
JNU कंट्रोवर्सी का नया एंगल. बेटी के जेठ से बदला लेने के लिए दी बम ब्लास्ट की धमकी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
JNU का मामला धधक रहा है एकदम. इस केस में एक और एंट्री हुई है मोहर्रम अली की. मोहर्रम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके धमका दिया. कन्हैया को छोड़ दो. वरना एयरपोर्ट उड़ा दूंगा. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी ब्लास्ट कर दूंगा. बम प्लांट कर दिए हैं दोनों जगह. जैसे ही पता चला, पुलिस तैनात. दोनों जगह सिक्योरिटी टाइट. जिस नंबर से कॉल आया था वो नंबर स्विच्ड ऑफ आ रहा था. जांच हुई तो पता चला एयरपोर्ट से ही कॉल आई थी. तलाशी में कुछ नहीं मिला तो माना गया कि सिर्फ धमकी थी. फिर छानबीन की गई. काल करने वाला शख्स था मोहर्रम अली. 60 साल का बुजुर्ग. धर लिया पुलिस ने. पूछताछ हुई. बताया कि उसकी बेटी का जेठ है मुजाहिद अली. उसी के नाम पर सीलमपुर से सिम खरीदा. उसी सिम से 19 फरवरी को फोन चटका दिया. इस हरकत के पीछे एक लॉजिक और था. मुजाहिद अली उसकी बेटी को परेशान करता था. सिम बेचने वाले दुकानदार से भी पूछताछ की गई. उसने बताया कि मोहर्रम अली ने दूसरे के नाम सिम लिया था. मोहर्रम इससे पहले भी जेल जा चुका है. मारपीट करने के चक्कर में.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















