मणिपुर के तामेंग्लांग जिले में बुधवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ में 21 पैरा मिलिट्री का एक जवान शहीद हो गया था. खराब मौसम और पहाड़ी इलाके के कारण सेना उनके शरीर को वहां से निकाल नहीं पाई थी. कई कोशिशों के बाद हेलिकॉप्टर की मदद से गुरुवार को मेजर की बॉडी वहां से निकाल ली गई है. 35 साल के मेजर अमित देसवाल को उस मुठभेड़ में दो बार गोलियां लगी थीं.
शुक्रवार को उनके शरीर को जोरहट से उनके गांव हरियाणा ले जाया जाएगा. अमित हरियाण के झज्जर जिले के रहने वाले थे. वो अपने पीछे अपने बूढ़े मां-बाप, अपनी पत्नी और 3 साल के बेटे को छोड़ गए.
बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे अमित अपने साथियों के साथ ज़ेलियनग्रोंग यूनाईटेड फ्रंट के आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन लॉन्च किया. उन्हें इंटेलिजेंस से खबर मिली थी कि ये आतंकी संगठन नेशनल हाईवे 36 से 30 किलोमीटर दूर घने जंगल में अपना डेरा लगाए है. साथ ही ये सरकार के शांति कार्य में भी सहयोग नहीं दे रहे.
"attachment_16248" align="alignnone" width="533"
24 घंटे बाद मिला मणिपुर में शहीद जवान का शरीर
हिफाजत-2 नाम के एक ऑपरेशन के लिए मणिपुर पोस्ट हुए थे शहीद मेजर अमित देसवाल.
Advertisement

Source : ANI
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)



