The Lallantop

थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था, मौक़ा पाकर पुलिस की कुर्सी पर बैठकर रील बना डाला!

काचा बादाम, दादा काचा बादाम... नहीं बिका है एक भी अच्छा बादाम

Advertisement
post-main-image
सुनील पाटिल के वीडियो से स्क्रीनशॉट

सूचना क्रांति के बाद बहुतेरे उत्पाद बने. कंप्यूटर बना, फिर उसे नेटवर्क से जोड़ा गया, इंटरनेट आया और फिर शुरू हुआ 'फ़साद'. लाइक, शेयर, सब्स्क्राइब वाला फ़साद. रीलवीरों और मीमवीरों ने जो-जो न किया. ट्रेन के आगे दौड़े, मुंह से पानी थूका, बाल में आग लगवाई, चलती गाड़ी से उतरकर चले, पीठ से ट्यूबलाइट निकाली. ये चक्कर केवल मज़े-मज़े के नहीं है. कभी-कभी जानलेवा होते हैं. हालांकि, आज की ख़बर जानलेवा नहीं है, हैरतअंगेज़ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने पुलिस की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनवाया. पैसे, तलवार और बंदूक़ के साथ. वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया.

आजतक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, व्यक्ति का नाम सुरेंद्र पाटिल उर्फ़ चौधरी है. उम्र तकरीबन 50 साल. महाराष्ट्र के डोंबिवली शहर के ठाकुर्ली इलाक़े का रहने वाला है. इंस्टाग्राम पर ढेरों फ़ॉलोअर्स हैं. 'रील-स्टार' हैं. कुछ दिन पहले मानपाडा पुलिस ने एक केस के सिलसिले में सुरेंद्र को थाने बुलाया था. पूछताछ के लिए. पुलिस रूम में कोई नहीं था, तो 'मौक़ाटेरियन' सुरेंद्र पाटिल ने पुलिस की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बना लिया. और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद सुरेंद्र बाहर गया और पुलिस स्टेशन के परिसर में ही हाथ मे बंदूक़ लेकर अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए एक और वीडियो बना डाला. वीडियो में उसे एक दोस्त ने कंधे पर बैठाया है, जिसे एक तीसरे व्यक्ति ने कंधे पर उठाया है. यानी तीतर के नीचे तीतर. तीतर के नीचे एक और तीतर.

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद मोमिन शेख़ नाम के व्यक्ति ने पुलिस आयुक्तालय को वीडियो ट्वीट कर दिया था. पुलिस तक मामला पहुंचा और पुलिस सुरेंद्र के पास पहुंची. मानपाड़ा पुलिस ने सुरेंद्र गिरफ़्तार कर लिया.

सुरेंद्र पाटिल पर धारा 336, 170, 500 के साथ आर्म्स ऐक्ट धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब आरोपी सुरेंद्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुरेंद्र पाटिल के पास से एक महंगी गाड़ी, लाइसेंसी बंदूक़, 5 ज़िंदा कारतूस और दूसरे फुटकर हथियार बरामद किए गए हैं. इसके अलावा सुरेंद्र पाटिल के ख़िलाफ़ मानपाड़ा, कोलशेवाडी और महात्मा फुले चौक पुलिस थाने में कुल 7 मामले दर्ज हैं.

रील्स के शौकीनों के लिए ये वीडियो बहुत काम का है, फटाफट कर पाएंगे एडिटिंग!

Advertisement

Advertisement