गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में हम घूमें तो रासलीला, बाबाजी घूमें तो कैरेक्टर ढीला
गेरुआ वस्त्र धारण करने वाले संत जब कूल डूड बनके मॉल पहुंचे तो हो गया बवाल.
Advertisement

फोटो - thelallantop
जूना अखाड़ा है एक, मध्य प्रदेश में. इसमें महामंडलेश्वर थे शैलेशानंद गिरि. अब नहीं हैं. क्योंकि उनकी पदवी चली गई है. बड़े अजीब से जुर्म में. लड़की के साथ मॉल में कैजुअल कपड़े पहनकर घूमने और शॉपिंग करने का जुर्म. जनसत्ता अखबार के मुताबिक ये शॉपिंग हुई इंदौर के एक मॉल में. चेक शर्ट, ट्राउजर और कंधे से लटका बैग. एकदम चोला बदल लिया था कसम से. कहां गेरुआ वस्त्रों में ज्ञान ध्यान की बातें करने वाले बाबा. कहां ये वाले बाबा. किसी दुश्मन श्रद्धालु ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही शेयर होने लगा. फिर उनके ऊपर भी तो शासन प्रशासन है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के हेड इंचार्ज स्वामी नरेंद्र गिरि. उन्होंने उठाकर सस्पेंड कर दिया. बीते जुम्मा यानी शुक्रवार को. कहा कि बाबा ने वेस्टर्न कपड़े पहन बहुतै गंदा काम किया है. उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ में इस पद पर आए थे. दोबारा पद पर आने के लिए फिर से प्रोसीजर फॉलो करना होगा. बाबा बोले कि 'बरसात के दिन आए, इस हालात के दिन आए.' अर्थात बारिश की वजह से वो गेरुआ चोला भीग गया था. अपने चेलों को कपड़े दिलाने मॉल गए थे. बारिश वहां हो ही रही है झमक के. इसी चक्कर में ये कपड़े पहनने पड़े. लेकिन वीडियो में एक लड़की के अलावा कोई चेला नहीं दिखा. देखो भैया सावन का महीना सिर पर है. बाबाजी लोग खास ध्यान दें. हाथ पांव संभाल के चलो. टेक्नोलजी कहीं वाट न लगा दे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















