The Lallantop

बाबा से जादुई चेन लेकर बुरी फंसी CM की बेगम साहिबा!

CM देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी को स्वामी गुरुवानंद ने हवा में हाथ घुमा कर चेन गिफ्ट कर दी. हो गया बवाल.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महाराष्ट्र में पूजा पाठ का माहौल बहुतै गरम है. अभी शनि मंदिर वाला मामले की धूल बैठी नहीं. CM देवेंद्र फड़नवीस की बेटर हाफ अमृता ने एक साधू बाबा गुरुवानंद स्वामी से ले ली सोने की चेन. हवा में हाथ घुमा कर जादू से पैदा की थी स्वामी ने वो चेन. रेसनलिस्ट लोग उनको आड़े हाथ ले लिए हैं. कि भाया का तमाशा है? अंधविश्वास क्यों बढ़ाया जा रहा इंडिया में? पुणे के एक इंस्टीट्यूट ने अवॉर्ड फंक्शन ऑर्गनाइज किया. उसी में पधारे हुए थे स्वामी जी. वहीं ये कांड हो गया. अब मराठी चैनल दे दनादन वो फुटेज टीवी पर झेलाए पड़े हैं. अंधविश्वास निवारण कमेटी के प्रेसिडेंट हैं अविनाश पाटिल. कह रहे हैं कि CM फड़नवीस को अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए. कि उनकी पत्नी ने जो किया है उस पर उनका क्या कहना है. और बाबा जी को खुला चैलेंज है. 21 लाख रुपैया देंगे हम. अगर बाबा उन कंडीशंस में हवा में चेन पैदा करें. जो हम उनको बताते हैं. अमृता का कहना है कि उनको इस जादू वादू पर विश्वास नहीं है. लेकिन बाबा ने हमको आशीर्वाद स्वरूप वो नेकलेस दिया तो मैंने ले लिया.वो हमसे बड़े हैं. अपने से बड़े की इज्जत करना मेरा फर्ज था. ये देखो वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=gsfmfgNFKuM

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement