The Lallantop

पड़ोसी ने पाल रखे हैं मुर्गे, बांग की वजह से सो नहीं पाते डॉक्टर मोदी, पुलिस में शिकायत की, अब...

डॉक्टर का कहना है कि जब वो रात में सोने जाते हैं, उसी वक्त मुर्गे बांद देने लगते हैं.

Advertisement
post-main-image
इंदौर की पलासिया पुलिस थाना इस मामले की जांच कर रही है. (फोटो: इंडिया टुडे)

मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में रहने वाले एक डॉक्टर ने शिकायत दायर की है कि मुर्गे की बांग के चलते उन्हें सोने में दिक्कत हो रही है. आलोक मोदी नाम के इस डॉक्टर ने दावा किया है उनके पड़ोसी मुर्गा पालन करते हैं और जब वो देर रात सोने जाते हैं, उसी वक्त मुर्गे बांग देने लगते हैं और उनकी नींद टूट जाती है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुजारिश की है कि वे इस समस्या का समाधान करें ताकि वो चैन की नींद सो पाएं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस मामले को लेकर इंदौर की पलासिया पुलिस जांच कर रही है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने कहा,

‘पलासिया थाना क्षेत्र में ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल के पास रहने वाले डॉ. आलोक मोदी द्वारा एक लिखित शिकायत दी गई है कि उनके पड़ोस में मुर्गा और अन्य जीव पाले जा रहे हैं, जिससे उनकी नींद में खलल पड़ता है. उनका ये कहना है कि चूंकि वो एक डॉक्टर हैं, इसलिए कई बार काफी ज्यादा व्यस्त शेड्यूल रहता है और जब वो देर रात सोने जाते हैं, उसी वक्त मुर्गे की आवाज सुनाई देने लगती है और उनकी नींद टूट जाती है.’

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

‘शिकायत को स्वीकार कर लिया गया है. क्योंकि दोनों लोग पड़ोस में ही रहते हैं, इसलिए पहले उन्हें समझाया जाएगा कि वो ऐसा कार्य न करें जिससे पड़ोसी को परेशानी हो. यदि समझाने पर उनमें से कोई नहीं मानता है तो धारा 133 (पब्लिक में परेशानी खड़े करना) के तहत कार्रवाई होगी. अभी प्रारंभिक जांच चल रही है.’

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर आलोक मोदी के पड़ोस में रहने वाली महिला का नाम वंदना है और उन्होंने पांच मुर्गे पाल रखे हैं. पुलिस ने विश्वास जताया कि वो पड़ोसियों को समझाकर इसमें बीच का रास्ता निकाल लेंगे, ताकि किसी को कोई परेशान न हो.

Advertisement

वीडियो: आफताब ने श्रद्धा को ठीक मारा, बोलने वाला 'राशिद' UP पुलिस ने पकड़ा तो सच जान सब चौंके!

Advertisement