ये भी पढ़ें: पड़ताल : क्या अधिकारियों की लापरवाही से CM योगी का दिया चेक बाउंस हो गया? पड़ताल: क्या कश्मीर में तिरंगे पर रखकर गाय काटी गई? कौन है ये महिला, जिसके वायरल वीडियो रोज लाखों लोग देख रहे हैं? पड़ताल: ‘मोदी और दंगे’ विषय पर हो रहे इस सेमिनार का सच क्या है? पड़ताल: बीजेपी आईटी सेल में रोजगार दिलाने का मैसेज आया हो तो भूलकर क्लिक न करना पड़ताल: कौन है वो लड़की, जो वायरल हो रही इस फोटो में नेहरू को चूम रही है? पड़ताल: कौन है वो लड़की, जो वायरल हो रही इस फोटो में नेहरू को चूम रही है?
शिवराज सिंह ने दिग्गी राजा की ऐसी मौज ली है कि वो ट्वीट करना भूल जाएंगे
दिग्विजय मना रहे होंगे कि ये बात सोनिया-राहुल को पता न चले.
Advertisement

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया है, जिसका जवाब शिवराज सिंह चौहान ने दिया है. और अब दिग्विजय सिंह के पास इसका जवाब शायद ही है.
मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में 2003 से ही राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी को हटाने के लिए कांग्रेस के नेता एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं. वहीं बीजेपी और खास तौर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी कुर्सी बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. दोनों पार्टियों की इस खींचतान के बीच दोनों ही ओर के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे हैं. लेकिन 10 जून को जो हुआ है, उसने कांग्रेस की खासी फजीहत कर दी है और ये फजीहत करवाने वाले कोई और नहीं इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी दिग्विजय सिंह हैं. उन्होंने 10 जून को एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने राजधानी भोपाल के सुभाष नगर रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और लिखा है कि यहां भी बनारस जैसी घटना हो सकती है.
वाकई. अगर रेलवे ब्रिज ऐसा ही बनेगा, तो हादसा होना तो तय है. लेकिन ये तब होगा, जब ऐसा पुल वाकई बन रहा होगा. नहीं समझे, तो बता दे रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने जो तस्वीर ट्वीट की है, वो भारत की नहीं, बल्कि पाकिस्तान की है. और जिस पुल को दिग्विजय सिंह भोपाल में बन रहा ओवरब्रिज बता रहे हैं, वो ओवरब्रिज रावलपिंडी का है. और ये फोटो 24 फरवरी 2016 की है, जो @mypakitancom पर शेयर की गई है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर दिग्विजय सिंह का जवाब दिया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश बीजेपी के ट्वीटर हैंडल से भी इसकी सच्चाई बताते हुए एक पोस्ट की गई है.
और रही बात इस फोटो की, तो दिग्विजय सिंह से पहले भी इस फोटो को अलग-अलग जगह की बताकर शेयर किया जा चुका है. 2016 में इसे हैदराबाद मेट्रो का पिलर बताकर शेयर किया गया था. इसके बाद तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामाराव ने ट्वीट कर सफाई दी थी.
इसके अलावा कई अलग-अलग लोग सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को मुंबई, दिल्ली और पुणे और कोलकाता का भी बता चुके हैं.
ये भी पढ़ें: पड़ताल : क्या अधिकारियों की लापरवाही से CM योगी का दिया चेक बाउंस हो गया? पड़ताल: क्या कश्मीर में तिरंगे पर रखकर गाय काटी गई? कौन है ये महिला, जिसके वायरल वीडियो रोज लाखों लोग देख रहे हैं? पड़ताल: ‘मोदी और दंगे’ विषय पर हो रहे इस सेमिनार का सच क्या है? पड़ताल: बीजेपी आईटी सेल में रोजगार दिलाने का मैसेज आया हो तो भूलकर क्लिक न करना पड़ताल: कौन है वो लड़की, जो वायरल हो रही इस फोटो में नेहरू को चूम रही है? पड़ताल: कौन है वो लड़की, जो वायरल हो रही इस फोटो में नेहरू को चूम रही है?
ये भी पढ़ें: पड़ताल : क्या अधिकारियों की लापरवाही से CM योगी का दिया चेक बाउंस हो गया? पड़ताल: क्या कश्मीर में तिरंगे पर रखकर गाय काटी गई? कौन है ये महिला, जिसके वायरल वीडियो रोज लाखों लोग देख रहे हैं? पड़ताल: ‘मोदी और दंगे’ विषय पर हो रहे इस सेमिनार का सच क्या है? पड़ताल: बीजेपी आईटी सेल में रोजगार दिलाने का मैसेज आया हो तो भूलकर क्लिक न करना पड़ताल: कौन है वो लड़की, जो वायरल हो रही इस फोटो में नेहरू को चूम रही है? पड़ताल: कौन है वो लड़की, जो वायरल हो रही इस फोटो में नेहरू को चूम रही है?
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















