The Lallantop

भोपाल के प्राइवेट स्कूल में तीन साल की बच्ची का रेप, टीचर गिरफ़्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया है और एक विशेष फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने का निर्देश दिया है. भोपाल के पुलिस आयुक्त ने भी जांच के लिए एक SIT का गठन किया है.

Advertisement
post-main-image
स्कूल के ख़िलाफ़ भी एक्शन लिया जाएगा. (फ़ोटो - एजेंसी)

बुधवार, 18 सितंबर को भोपाल पुलिस ने एक स्कूल टीचर को गिरफ़्तार किया है, जिस पर अपनी तीन साल की छात्रा का बलात्कार करने का आरोप है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मामले का संज्ञान लिया और मुख्य सचिव वीरा राणा को निर्देश दिया कि वो उच्च न्यायालय के चीफ़ जस्टिस के साथ मिलकर मुक़दमे के लिए एक विशेष फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन करें. भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने भी मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया है.

पूरा मामला क्या है?

पुलिस के मुताबिक़, कथित घटना 13 सितंबर को हुई है. कमला नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक निजी स्कूल के अंदर. पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रियंका शुक्ला ने द हिंदू को बताया कि लड़की की मां ने अगले दिन पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

लड़की की मां ने अपनी बेटी के शरीर पर कुछ चोट के निशान और ख़ून देखा. जब उसने उससे इसके बारे में पूछा, तो लड़की ने कहा कि 'डैडी अंकल' (लड़की शिक्षक को इसी नाम से संबोधित करती थी) ने उसे अनुचित तरीक़े से छुआ था.

अगले दिन हमने बाल कल्याण समिति के सामने लड़की के बयान दर्ज किए. तब उसने बलात्कार के बारे में भी बताया. 

पीड़िता के बयान के मुताबिक़, घटना एक शौचालय के पास हुई, जब वह वहां जा रही थी.

DCP ने कहा कि चूंकि लड़की की मां ने केवल अनुचित स्पर्श की शिकायत की थी, इसलिए उत्पीड़न की FIR दर्ज की गई. मगर बाद में लड़की के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65-(2) और 64 समेत POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं जैसे आरोपों को FIR में जोड़ा.

Advertisement

ये भी पढ़ें - कोलकाता डॉक्टर रेप केस में ममता सरकार का बड़ा फैसला, फिर भी काम पर नहीं लौटेंगे जूनियर डॉक्टर

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम क़ासिम रेहान है. क़रीब डेढ़ साल से स्कूल में कंप्यूटर पढ़ाता है. उसे 16 सितंबर को गिरफ़्तार किया गया था और अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है. उसकी तबीयत ठीक है.

लड़की की मां ने पुलिस को बताया है कि उसने पहले भी ऐसी ही चीज़ें देखी थीं, लेकिन उसे नहीं लगा कि उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है.

इस बीच CM मोहन यादव ने कहा है कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संबंधित स्कूल के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: अयोध्या: राम मंदिर में सफाई करने वाली लड़की से गैंगरेप, 9 लोगों पर लगे आरोप

Advertisement