The Lallantop

सचिन तेंडुलकर ने जिस बच्चे का वीडियो शेयर किया था, उसका जवाब आया है

वीडियो ग़ज़ब का वायरल हुआ था, आपने भी देखा होगा.

Advertisement
post-main-image
सचिन तेंडुलकर और मड्डा राम.
सचिन तेंडुलकर ने पहली जनवरी को एक ट्वीट किया था और कहा था-
अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते मड्डा राम के इस खूबसूरत वीडियो के साथ अपने नए साल की शुरुआत कीजिए. इस वीडियो ने मेरा दिल जीत लिया है और मुझे भरोसा है कि ये आपका दिल भी जीत लेगा.
अब मड्डा राम ने उसके वीडियो शेयर करने के लिए सचिन तेंडुलकर को धन्यवाद कहा है. न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए उसके कहा-
मेरे पिता एक किसान हैं. मैं दो साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहा हूं. मैं रेंगकर रन लेता हूं. मैं अपना वीडियो शेयर करने के लिए सचिन तेंडुलकर सर को धन्यवाद देना चाहता हूं.
Madda Ram सचिन के ट्वीट के बाद छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने को लेकर लिखा था-
दंतेवाड़ा के 13 वर्षीय मड्डाराम का वीडियो शेयर करके दुनिया भर को हिम्मत और हौसले का संदेश देने के लिए आपका आभार सचिन तेंडुलकर जी. प्रकृति द्वारा निर्धारित कुछ अवरोध किसी के उड़ने के लिए आसमान का आकार तो छोटा कर सकते हैं लेकिन उसके पंखों को बढ़ने, उसे उड़ने से नहीं रोक सकते.
कौन है मड्डा राम? मड्डा राम छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले का रहने वाला है. सातवीं क्लास में पढ़ने वाले मड्डा राम को क्रिकेट काफी पसंद है. वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर क्रिकेट खेलता दिख जाता है. जानकारी के मुताबिक पोलियो की वजह से मड्डा राम के पैरों का विकास नहीं हो सका. लेकिन जब ये क्रिकेट खेलता है तो इसका जुनून देखते ही बनता है.
वीडियो- 2019: साल के वो 5 मौके जिन्हें क्रिकेट फैंस भुलाए नहीं भूलते

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement