मुर्तजा ने कहा मैं मेसी को प्यार करता हूं . और मेसी ने टी-शर्ट पर लिखा है वो मुझको प्यार करते हैं.
कौन है मुर्तजा ये मेसी का छोटू सा फैन है. अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी में कोई जगह है, जगहोरी. वहां एक गांव में रहता है, मुर्तजा अहमदी नाम है. उसने मेसी वाली टी-शर्ट पहनने की जिद की. अब पापा के पास इतने पैसे नहीं थे कि टी-शर्ट दिला सकें. मना कर दिया. तो रोने लगा. फिर भईया काम आया. 15 साल के बड़े भाई हुमायूं ने प्लास्टिक की पन्नी से जर्सी बना दी. मेसी लिख दिया. 10 नंबर भी लिख दिया.
फिर फोटो खींच ली, फेसबुक पर डाल दी. फोटो वायरल हो गई. अब मेसी ने जर्सी भी भिजवा दी है. https://youtu.be/cVrHOPF6Ri0





















