21 साल की उम्र में अगर आपसे कोई पूछे कि ‘जीवन में किया क्या है’? तो शायद आप ये कह दें कि ‘अभी तो सिर्फ 21 साल ही उम्र हुई है. ठीक से ग्रेजुएशन भी कंप्लीट नहीं किया है.’ ज्यादातर आम युवा का जवाब कुछ ऐसा ही होगा. लेकिन क्या आप काइली जेनिफर को जानते हैं. एक 21 साल की लड़की है. जो लिपिस्टिक और कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट बेचकर दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बन गई है. काइली ने इस मामले में फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग को भी पीछे कर दिया है. ज़करबर्ग 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे जबकि कायली ने ये माइलस्टोन सिर्फ 21 साल की उम्र में पार कर लिया है.

काइली जेनर सिर्फ 21 साल की उम्र में बिलिनियर बनी हैं (तस्वीर सौजन्य- काइली इंस्टाग्राम)
काइली की कंपनी का नाम है काइली कॉस्मेटिक्स. इनकी कंपनी की टोटल वैल्यू 900 मिलियन डॉलर की हो चुकी है. भारतीय रुपये में जोड़ें तो इनकी कंपनी की वैल्यू 6 हजार 348 करोड़ रुपये की हो चुकी है. फोर्ब्स के मुताबिक कंपनी में काइली का 100 प्रतिशत स्टेक है और काइली के दूसरे भी कई इनकम के सोर्स हैं. जिस हिसाब से उनकी नेटवर्थ 1 बिलियन को पार कर जाती है.
काइली की कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कंपनी ने पिछले साल ही 320 मिलियन डॉलर का काम किया है. जबकि उनकी कंपनी को इस माइलस्टोन तक पहुंचने में सिर्फ 3 साल का वक्त लगा है. सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक टॉम फोर्ड की कॉस्मेटिक कंपनी ईस्टी लॉडर को 500 मिलियन डॉलर की कमाई तक पहुंचने में 10 साल का वक्त लगा. बॉबी ब्राउन कंपनी को इस माइलस्टोन तक पहुंचने में 25 साल का वक्त लगा. दूसरी तरफ लॉरियल ने ये मुकाम 80 साल के बाद हासिल किया. जिस हिसाब से सिर्फ 3 साल में काइली का ये मुकाम वाकई में काबिले तारीफ है.
काइली की ब्रैंड को हॉलीवुड के सेलिब्रेटिज़ बहुत पसंद करते हैं, जिस वजह से उनकी कंपनी सिर्फ 3 साल में ही इस मुकाम तक पहुंच गई. कंपनी की वजह से काइली खुद भी लोगों के बीच काफी फेमस हो गई. इंस्टाग्राम पर उनके 128 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो टॉप मॉडल किम कार्दशियन की फैमिली मेंबर हैं.