The Lallantop

जानिए अक्षय कुमार की फिल्म ने अब तक कितने पैसे कमा लिए

कमाई के मामले में साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है 'केसरी'.

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है.
होली के मौके पर सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज़ हुईं. अक्षय कुमार की 'केसरी' और वासन बाला की 'मर्द को दर्द नहीं होता'. 'केसरी' जहां एक वॉर बेस्ड पीरियड ड्रामा है, वहीं 'मर्द को दर्द नहीं होता' एक ऐसे लड़के की कहानी है, जिसे दर्द नहीं होता. अक्षय कुमार वाली फिल्म नाम के साथ-साथ पइसे भी भरपूर कमा रही है. वहीं दूसरी वाली के हिस्से सिर्फ तारीफ ही आ रही है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 'केसरी' की कमाई जुड़ी सैकड़ों खबरें इंटरनेट एक क्लिक में मिल रही हैं. दूसरी तरफ ढूंढने पर भी 'मर्द को दर्द नहीं होता' के शानदार रिव्यू के अलावा कुछ भी नहीं मिल रहा.
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'केसरी' साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है. मतलब शुरुआती चार दिनों की कमाई के मामले में साल की सबसे बड़ी फिल्म. 'केसरी' होली के दिन रिलीज़ हुई थी, जो गुरुवार को थी. इसलिए उसके चार दिन लंबा वीकेंड मिला है. इन चार दिनों में अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म ने देशभर में 78.07 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म की प्रतिदिन कमाई आप नीचे जानेंगे:
गुरुवार- 21.06 करोड़ रुपए शुक्रवार- 16.75 करोड़ रुपए शनिवार- 18.75 करोड़ रुपए रविवार- 21.51 करोड़ रुपए
कुल मिलाकर- 78.07 करोड़ रुपए
फिल्म 'केसरी' के एक सीन में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा.
फिल्म 'केसरी' के एक सीन में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा.

इस फिल्म के पास सफल होने के लिए जरूरी सारे गुण मौजूद हैं. और परफॉर्म भी आला कर रही है. बावजूद इसके ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'केसरी' और बेहतर कर सकती थी. इसे आईपीएल के शुरू होने से नुकसान हो गया. खैर, जो बीत गई वो बात गई. देखने वाली बात ये होगी कि 'केसरी' वीक डेज़ यानी हफ्ते के शुरुआती चार दिनों में क्या कर पाती है. क्योंकि अगले शुक्रवार को विद्युत जामवाल की चक रसेल डायरेक्टेड 'जंगली', सलमान खान प्रोडक्शन की 'नोटबुक' और श्वेता त्रिपाठी की 'गोन केश' लग रही हैं.
पिछले हफ्ते- 'फोटोग्राफ', 'मिलन टॉकीज़', 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' और 'हामिद' जैसी छोटे बजट लेकिन कायदे के कंटेंट वाली फिल्में रिलीज़ हुई थी. लेकिन इन फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस पर कुछ उत्साह दिखा नहीं. उसके पीछे जाने पर 'बदला', 'लुका छुपी' और 'टोटल धमाल' मिलती हैं, जिनकी धकापेल कमाई ज़ारी है. चार हफ्तों में 'लुका छुपी' 89.38 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. 'बदला' का कलेक्शन तीन हफ्तों में 74.79 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. बड़े स्टारकास्ट और बजट के साथ बनी 'टोटल धमाल' बीते रविवार तक 148.52 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है.


फिल्म रिव्यू- केसरी:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement