The Lallantop

माता अमृतानंदमयी मठ आई अमेरिकी महिला से रेप, दोनों आरोपियों के बारे में क्या पता चला?

केरल के कोल्लम जिले की घटना. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
पीड़िता के साथ रेप करने के आरोपी जयन और निखिल को गिरफ्तार किया गया है. (फ़ोटो लेफ्ट-सांकेतिक Unsplash.com / राइट-आजतक)

केरल के कोल्लम में एक अमेरिकी महिला के साथ कथित तौर पर रेप और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. महिला कोल्लम जिले में माता अमृतानंदमयी मठ का दौरा करने आई थी. वो यहां पास के एक आश्रम में रह रही थी. पुलिस ने रेप के आरोप में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़ीं शिबि की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने 1 अगस्त को करुनागप्पल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों पर कार्रवाई की. उसने बताया कि घटना 31 जुलाई को सुबह 10:30 बजे के आसपास हुई. पीड़िता आश्रम के पास समुद्र तट के किनारे अकेली बैठी थी. उसी समय आरोपी उसके पास आए और शराब पीने की बात कही. बातों-बातों में उन्होंने पीड़िता से दोस्ती कर ली. बाद में आरोपी महिला को बाइक पर एक सुनसान घर में ले गए. उस समय पीड़िता बेहोश थी. आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का रेप किया और उसके साथ मारपीट भी की.

मामले की जानकारी देते हुए करुनागप्पल्ली के ACP वीएस प्रदीप कुमार ने कहा,

Advertisement

“आरोपियों की पहचान जयन और निखिल के रूप में की गई है. दोनों को मंगलवार, 1 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.”

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता 44 साल की है और अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली है. 22 जुलाई को वो भारत आई थी और 5 अगस्त को वापस कैलिफोर्निया जाने वाली थी.

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किया जा रहा है. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. उसके बाद ही घटना की पूरी जानकारी दी जा सकेगी.

Advertisement

वीडियो: 'माफ करना, बेटी' 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, केरल पुलिस ने ट्वीट कर माफी मांगी

Advertisement