The Lallantop

भगवंत मान पर फ्लाइट में नशे में होने का आरोप, केजरीवाल के सामने शराब छोड़ने की कसम खाई थी

आरोप है कि भगवंत मान के नशे में होने की वजह से उन्हें जर्मनी से भारत आ रही एक फ्लाइट से उतार दिया गया. कभी भगवंत मान ने केजरीवाल के सामने शराब ना पीने की कसम खाई थी.

Advertisement
post-main-image
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की पुरानी तस्वीर. (ANI)

पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर चर्चा में हैं. चर्चा नई है, लेकिन वजहें पुरानी हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जर्मनी से भारत आ रही एक फ्लाइट से भगवंत मान को नशे में होने की वजह से उतार दिया गया. हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को नकार दिया है. लेकिन इस बीच मान के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगे हैं. कुछ लोग पुराने वीडियो को नए की तरह पेश कर मान को नशे में बता रहे हैं. खैर, मान के नशे में होने के बारे में तो पता नहीं, इससे फैक्ट चेकर्स का काम जरूर बढ़ जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मनीष सिंह नाम के एक ट्विटर यूज़र ने भगवंत मान का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है, और लिखा है कि मान नशे में थे इसलिए उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया है.

Advertisement

आपको बता दें कि ये वीडियो पुराना. और इस वीडियो में मान नशे में हैं या नहीं इस बात की कोई पुष्टि नहीं है.

केजरीवाल ने की थी तारीफ

इस बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का. ये भी पुराना है. ये तब का वीडियो है, जब भगवंत मान ने शराब छोड़ने की कसम खाई थी. तारीख थी 21 जनवरी, 2019.

Advertisement

वीडियो में केजरीवाल कह रहे हैं,

नेता हो तो ऐसा हो. जो जनता के लिए किसी भी किस्म की कुर्बानी करने के लिए तैयार हो. आज की स्वार्थी दुनिया में जब एक आदमी अपने मां-बाप के लिए कुछ नहीं करता, बच्चों के लिए कुछ नहीं करता, ऐसी स्वार्थी दुनिया में इतना बड़ा संकल्प करना. ये कोई छोटी बात नहीं है कि एक जनवरी के बाद मैं दारू को हाथ नहीं लगाउंगा.

दरअसल केजरीवाल से पहले भगवंत मान मंच पर बोल रहे थे. और उन्होंने ऐलान किया था कि अब उन्होंने शराब छोड़ दी है. मान ने कहा था,

‘मेरे राजनीतिक विरोधी अक्सर मेरे खिलाफ आरोप लगाते रहते हैं और कहते हैं कि भगवंत मान शराब पीते हैं और दिन-रात नशे में रहते हैं. भाइयों, जब भी मैं सोशल मीडिया पर अपने पुराने वीडियो देखता था तो मुझे दुख होता था, जहां मुझे बदनाम किया जाता था.’

इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने एक जनवरी से शराब छोड़ दी है और उन्हें उम्मीद है कि वह अब जीवनभर शराब से दूर रहेंगे.

जब से खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि भगवंत मान को नशे में होने की वजह से फ्लाइट से उतारा गया है, तब से मान की शपथ और केजरीवाल की तारीफ वाला ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.

फ्लाइट में बैठने के नियम क्या हैं?

खैर, आप ये भी जान लीजिए की फ्लाइट बैठने के क्या नियम हैं. एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के मुताबिक,

1. फ्लाइट में शराब ना पीएं.

2. किसी संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाएं.

3. किसी क्रू मेम्बर को डराने, धमकाने, मारने की कोशिश ना करें.

4. किसी यात्री को वर्बल या फिज़िकल धमकी ना दें, हमला ना करें.

5. पायलट के अनिवार्य निर्देशों का पालन करें.

वीडियो: शराब की लत, पार्टी में फूट और इलाके के विकास पर क्या बोले भगवंत मान?

Advertisement