कर्नाटक सरकार में मंत्री आनंद सिंह (Karnataka Minister Anand Singh) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने की खबर है. उन पर किसी जमीन विवाद को लेकर एक परिवार को धमकाने का आरोप लगा है. खबरों के मुताबिक कथित रूप से आनंद सिंह की धमकी के बाद इस परिवार ने बीती 30 अगस्त को पुलिस के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की. मामले की जानकारी मिलने के बाद विजयनगर जिले की पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के अलावा एससी-एसटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.
ज़मीन के विवाद में मंत्री ने परिवार को ज़िंदा जलाने की धमकी दी! मंत्री पर केस हो गया
आनंद सिंह की धमकी के बाद परिवार ने कप्तान ऑफ़िस के बाहर ख़ुद को आग लगाने की कोशिश की!


आनंद सिंह कर्नाटक सरकार में पर्यटन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री हैं. डी पोलप्पा नाम के शख्स ने उनके खिलाफ IPC की धारा 504 (किसी को जानबूझकर अपमानित करना) और 506 (जान से मारने और आग से संपत्ति बर्बाद करने की धमकी) के अलावा एससी-एसटी ऐक्ट में मामला दर्ज कराया है. इंडिया टुडे से जुड़े सागाय की रिपोर्ट के मुताबिक पोलप्पा अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) से आते हैं. उनका एक समुदाय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.
पोलप्पा ने होसपेट रूरल पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आनंद सिंह की धमकी के कारण ही उनके परिवार ने खुद को जलाने की कोशिश की. मंगलवार की रात डी पोलप्पा परिवार के 5 सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे. वहां उन सबने आत्मदाह की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. उसने बताया है कि पोलप्पा और उन 5 लोगों पर भी सुसाइड का केस दर्ज किया गया है.
वहीं मामले पर मंत्री आनंद सिंह का भी बयान सामने आया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा है,
"मैंने कमिश्नर से जमीन के दस्तावेज चेक करने को कहा था, जिसे लेकर विवाद है. अगर जमीन सरकार की है तो हमें इसे वापस ले लेना चाहिए. मैं वहां से चला गया था और कल ही ऑफिस आया था. देर रात को मुझे मालूम हुआ कि किसी ने एसपी ऑफिस में जाकर खुद को जलाने की कोशिश की है."
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को आनंद सिंह विजयनगर जिले के दौरे पर थे. इस दौरान वो एक गांव में पहुंचे. वहां के लोगों ने मंत्री से अपील की कि वो जमीन से जुड़े विवाद का समाधान करें. पोलप्पा का आरोप है कि आनंद सिंह ने उनके पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी थी. आनंद सिंह के अलावा पुलिस ने 3 अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया है.
आरवम: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने अपने जीवन के बारे में क्या बताया, जानिए















.webp?width=120)





