कानपुर के बिधनू में एक गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने अंकुर श्रीवास्तव नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बीती 29/30 अक्टूबर की दरमियानी रात को तुलसियापुर मोहल्ले में सरोजनी वर्मा नाम की एक महिला की हत्या कर दी गई थी. वह पांच महीने की गर्भवती थीं. उस वक्त उनके पति ललित किशोर अपनी बेटी के साथ ससुराल गए हुए थे.
पति घर पर नहीं था, एक शख्स पत्नी से मिलने आया, उसे दूसरे से बात करता देख मार डाला!
पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले छह महीने से महिला के संपर्क में था.


ललित जब लौट कर घर आए तो देखा की घर के बेडरूम में पत्नी की लाश पड़ी हुई थी. शुरु में ये अंदेशा जताया गया था कि आपसी विवाद के चलते भाइयों में से किसी एक ने इस घटना को अंजाम दिया होगा. लेकिन पुलिस ने जब इस मामले में आसपास की सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिये जांच शुरू की तो आरोपी कोई दूसरा ही निकला.
पुलिस ने कहा कि अंकुर श्रीवास्तव ने महिला की हत्या की है, जो उनके घर में सिलाई मशीन बनाने का काम करता था. कानपुर आउटर के पुलिस अधीक्षक तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि अंकुर पिछले छह महीने से सरोजनी वर्मा के संपर्क में था और उसका आना जाना लगा रहता था.
उन्होंने कहा,
'उस दिन रात में भी वो (अंकुर श्रीवास्तव) वहां गया था. उसी दौरान एक अन्य व्यक्ति का फोन आया (महिला के मोबाइल पर). इस पर उसने (अंकुर) सवाल किया कि फोन करने वाला व्यक्ति कौन था. शुरुआत में उन्होंने (महिला) नहीं बताया. लेकिन बाद में जब बता दिया तो दोनों के बीच कहा-सुनी होने लगी. इसी बीच उसने महिला का गला दबा दिया. फिर डेड बॉडी को उठा कर जमीन पर रखा और फिर वहां से फरार हो गया.'
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा,
'मैंने उसका गला दबाया था क्योंकि वह फोन पर किसी तीसरे से बात कर रही थी. लेकिन जब मैं गला दबा कर घर से निकला था तो उस समय उसकी आंख खुली थी, सांसे चल रही थीं, वह मरी नहीं थी.'
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. अंकुर ने माना है कि उसने महिला की हत्या सिर्फ इस वजह कर दी क्योंकि वह उसके सामने किसी और से बात कर रही थी.
खर्चा-पानी: Paytm के लगभग 3 करोड़ शेयर पकड़े और झोला उठाकर निकल लिए













.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



