The Lallantop

JNU के बाद अहमदाबाद में हिंसा, ABVP पर फिर लगे आरोप

NSUI गुजरात के जनरल सेक्रेटरी गंभीर रूप से घायल.

Advertisement
post-main-image
अहमदाबाद में nsui avbp भिंड़े
पांच जनवरी को JNU में हुई हिंसा के बाद देश की कई यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन जारी है. सात जनवरी, मंगलवार को अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान भी हिंसा हो गई. इसमें NSUI गुजरात के जनरल सेक्रेटरी निखिल सवानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. JNU हिंसा को लेकर अहमदाबाद में ABVP दफ्तर के बाहर NSUI के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. यह प्रदर्शन अचनाक हिंसक हो गया. NSUI और ABVP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस हिंसक झड़प में कई लोगों को चोटें आई हैं. निखिल सवानी की हालत गंभीर बताई जा रही है. मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग निखिल सवानी को मारते-पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन ने बयान जारी करके इस हिंसा का विरोध किया है. उन्होंने इसे BJP के निरंकुश शासन का नतीजा बताया है. उन्होंने कहा, 
NSUI के कार्यकर्ता बुरी तरह पीटे गए हैं. BJP और सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है. इस फासिस्ट सरकार के विरोध में देश के खड़े होने का समय आ गया है.
ABVP पर हिंसा का आरोप लगाते हुए NSUI के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कुछ तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट हुए हैं. ट्वीट में लिखा गया है, 
JNU में छात्रों पर ABVP  के हमले का अहमदाबाद में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे NSUI के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. इन हरकतों से पता चलता है कि बीजेपी अब प्रशासन के समर्थन से विरोधियों को कुचलने के लिए गुंडागर्दी पर उतर पड़ी है.
 

इससे पहले 6 जनवरी, सोमवार को पश्चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था. बंगाल में हुए इस प्रदर्शन में जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र और पुलिस आमने-सामने आ गए और अच्छी खासी झड़प हुई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे शाश्वत ने लिखी है.

  वीडियो देखें :

Advertisement
Advertisement
Advertisement