जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में दो गुटों के बीच मारपीट की खबर आई है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, ताप्ती हॉस्टल और एक अन्य हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद हुआ था, जो धीरे-धीरे एक बड़े बवाल में तब्दील हो गया और फिर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई.
JNU में लड़े स्टूडेंट्स, बाहर से लाठी-डंडा लिए लोगों को बुला लिया, फिर तगड़ा बवाल हो गया!
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को पहुंचना पड़ा.


पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. इसे लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर किस वजह से ये लड़ाई शुरु हुई थी. दोनों तरफ से ये आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने बाहरी लोगों को इस विवाद में शामिल किया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाम में 5 बजे के करीब उनके पास एक कॉल आया था, जिसमें ये बताया गया कि नर्मदा हॉस्टल के पास लोग लड़ रहे हैं. पुलिस ने कहा,
'मौके पर पहुंचने पर ये पता चला कि जेएनयू छात्रों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी. निजी कारणों को लेकर दोनों समूहों के बीच ये मारपीट हुई थी. हमें अभी तक दो लोगों की एमएलसी (मेडिकल रिपोर्ट) मिली है. हमें अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. जैसे ही हमारे पास कोई शिकायत आती है, जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.'
ये पहला मौका नहीं है जब जेएनयू में मारपीट हुई है. स्कॉलरशिप, नॉन वेज भोजन, त्योहारों को मनाने जैसे कई मुद्दों को लेकर संस्थान के छात्रों के बीच विवाद हुआ है.
इससे पहले 5 जनवरी 2020 को भी जेएनयू में इसी तरह की हिंसा हुई थी, जब कुछ नकाबपोश लोगों ने कई छात्रों को पीट दिया था. पीड़ित छात्र AISA से जुड़े हुए थे. इसी केस में एक कोमल शर्मा नामक लड़की की तस्वीर सामने आई थी, जिसके बारे में कहा गया है कि वो ABVP से जुड़ी है.
इस घटना में जेएनयू की तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं. इसमें कुल 19 छात्र और 5 टीचर घायल हुए थे. इस मामले में पुलिस कार्रवाई अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है.
वीडियो: एक-दूसरे को पीटकर रील्स बना रहे थे दो गुट, सोशल मीडिया गैंगवार के चक्कर में मर्डर कर दिया












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



