स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्री बना दिया गया है. ट्विटर पर ये खबर पिछले तीन दिनों से बहुत ट्रेंड कर रही है. लोग बहुत क्रिएटिव मीम्स बना रहे हैं. कुछ लोग इसे डिमोशन बता रहे हैं. स्मृति के मजे ले रहे थे. ट्विटर और राजनीति में जिन्हें इंटरेस्ट है, उन्हें पता है कि स्मृति लोगों के निशाने पर रहती हैं. नेता हैं, आम बात है. ये सब एक तरफ.
बिहार के JDU के सांसद हैं अली अनवर. स्मृति ईरानी के बारे में उन्होंने कहा, 'उनको भी तो कोई खराब विभाग नहीं मिला है. तन ढंकने वाला विभाग मिला है.' बोला भी तो बहुत ही चीप वाली स्माइल के साथ. गली के शोहदों के अंदाज में.
https://www.youtube.com/watch?v=GWn-craJkJw&feature=youtu.be&t=89
याद रहे ये वही वाले अली अनवर हैं. जिन्होंने कहा था, 'इशरत जहां बिहार की बेटी है.' तो सांसद महोदय, स्मृति ईरानी क्या हैं? अली अनवर ने अब फिर से कहा है. इशरत जहां का एनकाउन्टर फर्जी था. वो बिहार की थी, ये फैक्ट है. तो हम उसे पाकिस्तान की बेटी तो नहीं कहेंगे.
इशरत जहां का मामला कोर्ट में है. पर अली अनवर इशरत जहां के मामले में कितने सेंसिटिव हैं. होना चाहिए. अच्छी बात है. आतंकी माना जाता है उसको. पर कुछ लोग नहीं मानते. अनवर उन लोगों में से हैं. उनकी राय है. उनके पास ऐसी वजहें होंगी, जिनके कारण वो मानते होंगे. आम राय के खिलाफ खड़ा होना भी हिम्मत का काम है. शायद अली अनवर इतने संवेदनशील हैं कि इस मामले में इशरत की ओर खड़े नजर आते हैं. पर स्मृति ईरानी के मामले में क्या हो गया. बीजेपी, JDU की विरोधी पार्टी से हैं. फिर भी ये 'सेक्सिस्ट' कमेंट करने का अधिकार सांसद जी को नहीं है. उनको क्या, किसी को नहीं है. अली अनवर इशरत जहां का सपोर्ट करते हैं, क्योंकि वो सपोर्ट उनको वोट दिलवाएगा. बच्चे भी इतनी पॉलिटिक्स समझते हैं. लेकिन पब्लिक में किसी भी औरत और उसके कपड़े के बारे में कमेंट करते हुए, उनकी समझ कहां जाती है? अली अनवर ने अपनी सफाई भी दी है. कहा कि मेरे कहने का मतलब था, स्मृति जी का मंत्रालय लोगों को कपड़े पहनाने वाला है. जो कि अच्छी बात है. मैंने स्मृति जी को टारगेट कर के कुछ नहीं बोला था. मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है. अब BJP ने नितीश सरकार से मांग की है कि अली अनवर को पार्टी से निकाल दिया जाए. AAP के नेता कुमार विश्वास ने अली अनवर के इस कमेंट को बहुत ही घटिया बताया है. https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/750726339594952704?lang=en