The Lallantop

बाहुबली फिल्म जैसा गोला जापान में समुद्र से निकला, देखकर सब हैरान!

कोई ड्रैगन बॉल, तो कोई एलियन का विमान बता रहा, कुछ दूसरे विश्व युद्ध का बम मान रहे

Advertisement
post-main-image
बाहुबली फिल्म में दिखाई गई गेंद (बाएं) और जापान में मिली रहस्यमई गेंद (दाएं) | (फोटो: यूट्यूब/द गार्जियन )

Japan में एक रहस्यमयी गेंद (Mysterious Metal ball) मिली है. हमामअत्शु (Hamamatsu) शहर में समुद्र किनारे. धातु की बनी ये गेंद आकार में काफी बड़ी है. गेंद मिलने की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर उसकी जांच की. पता लगा कुछ भी खतरनाक नहीं है. लेकिन, ये गेंद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बाहुबली फिल्म जैसा गोला?

जैसा कि पहले बताया कि ये गेंद किसी धातु से बनी है. इसका डायमीटर 1.5 मीटर का है. गेंद जंग खाई हुई है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये लोहे की है. जांच करने आई टीम ने गेंद का एक्स-रे भी किया. एक्स-रे में पता चला की गेंद ठोस नहीं है. वो अंदर से खोखली है. गेंद के दो किनारों पर हुक फंसाने के छेद भी हैं. एक तरह से कहें तो बिलकुल वैसा गोला जैसा बाहुबली फिल्म में युद्ध के दौरान दुश्मन सेना पर फेंकते दिखाया गया था.

कहां से आई ये गेंद?

जापानी न्यूज़ चैनल आशी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हमामत्सु शहर में रहने वाली एक महिला कुछ रोज पहले समुद्र किनारे बैठी आराम कर रही थीं. तभी उन्हें ये गेंद दिखी. पुलिस को जानकारी दी. सुरक्षा एजेंसियों के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर गेंद के आसपास के 200 मीटर के इलाके को सील कर दिया. उसी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो गेंद वहां पिछले कुछ दिनों से दिखाई दे रही है. उनके मुताबिक उन्होंने एक बार उसे खिसकाने की भी कोशिश की, लेकिन वो उनसे हिली तक नहीं.

Advertisement

दूसरे विश्व युद्ध का बम है?

गेंद मिलने की खबर पूरे जापान में तेजी से फ़ैल गई. अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गईं. कोई कह रहा ये एक ड्रैगन बॉल है, तो किसी ने एलियंस का विमान यानी UFO बता दिया. कुछ ने कहा दूसरे विश्व युद्ध का बम है, वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि ये चाइना का स्पाई बैलून है. जो हाल ही में अमेरिका में देखा गया था. जांच चल रही है, उम्मीद है कि सच जल्द ही पता लगेगा. लेकिन, आपके हिसाब से ये क्या हो सकता है, कमेंट करके हमें जरूर बताइए.

वीडियो: दुनियादारी: जापान अपने यहां एज ऑफ़ कॉन्सेन्ट क्यों बढ़ा रहा है, क्या सेक्स क्राइम पर लगाम लगेगी?

Advertisement

Advertisement