The Lallantop

जब आलिया, जाह्नवी और सिद्धार्थ ने 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' के फेमस सीन्स की नकल की

कौन से तीन आइकॉनिक सीन्स हैं ये? वीडियो देखिए, खुद जान जाइए.

Advertisement
post-main-image
सिद्धार्थ मल्होत्रा. आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर.
14 दिसंबर को करण जौहर की फिल्म 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' के 20 साल पूरे हुए. इस मौके पर फ़िल्म के फैन्स ने फ़िल्म से जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया. वहीं दूसरी ओर 'K3G' को देख बड़े हुए आज के फ़िल्म स्टार्स ने फिल्म के यादगार सीन्स को अपने वे में इनैक्ट किया.
'शेरशाह' स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा कई मंचों पर बता चुके हैं कि वो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं. लिहाज़ा जब 'K3G' के 20 साल पूरे हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर शाहरुख के एक फेमस सीन की नक़ल की. वो सीन जब शाहरुख खान हेलिकॉप्टर से निकल कर घर में घुसते हैं और उनकी मां उनका आना पहले ही भांप लेती है. वीडियो अपलोड करते हुए सिड ने लिखा,
'कभी ख़ुशी कभी गम' का ये आइकॉनिक सीन मुझे बहुत पसंद है. यहां मैं हूं अपनी दूसरी मां को इंतज़ार कराते हुए. सिने-मां!!
करण जौहर और पूरी टीम को फिल्म के 20 साल पूरे होने पर मुबारकबाद'
सिर्फ सिद्धार्थ ही नहीं 'धड़क' फिल्म की एक्टर जान्हवी कपूर ने भी 'K3G' की पू यानी करीना का एक महाफेमस सीन इमिटेट किया. वो सीन, जिसमें करीना खुद के लिए कहती कहती हैं, 'तुम्हें कोई हक नहीं, तुम इतनी खूबसूरत लगो'. जान्हवी कपूर ने वीडियो डालते हुए लिखा,
कोई एक चीज़ बताओ जो पू से ज्यादा आइकॉनिक हो. मैं इंतज़ार करूंगी. सारी उम्र भी.


आलिया भट्ट ने अक्सर अपने इंटरव्यूज़ में कहा है कि उन्होंने करीना को 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' में देखने के बाद ही एक्टिंग लाइन में जाने का मन बनाया था. आलिया ने भी फिल्म के 20 साल पूरे होने एक सीन इमिटेट किया. कोई छोटी सी रील नहीं, बल्कि पूरा सीन. आलिया ने उस सीन की नक़ल की, जिसमें पू अपने साथ पार्टी में जाने के लिए ऑडिशन लेती है और एक से दस के बीच लड़कों को रैंक करती है.
मेरा फेवरेट सीन और मेरे फेवरेट लोग .करण जौहर और पूरी टीम को फिल्म के 20 साल पूरे होने पर मुबारकबाद.
लव यू बेबो मेरी फेवरेट.
View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
आलिया के इस वीडियो पर करीना कपूर खान ने कहा,
पू से बेहतर कोई नहीं. लेकिन तुम भी हमारे ज़माने की बेहतरीन एक्टर हो आलिया.

'कभी ख़ुशी कभी ग़म' के डायरेक्टर करण जौहर ने भी इन्स्टा पर फिल्म के 20 साल पूरे होने पर पोस्ट की. करण ने चार मिनट लंबा एक वीडियो डालते हुए लिखा,
"'कभी ख़ुशी कभी ग़म' के 20 साल पूरे होने पर पूरी दुनिया से और इंडस्ट्री से जो प्यार मिला है, उससे अभिभूत हूँ. इस ख़ुशी को जाहिर करने के लिए 'थैंक यू' बहुत छोटा शब्द है. इस स्पेशल दिन पर मैं आपके लिए अपने दिल का एक छोटा सा कोना रिज़र्व करता हूँ. Its all about loving your family."


'कभी ख़ुशी कभी ग़म' आज भी पॉपुलर कल्चर में एक्टिव है. हां फिल्म को पसंद करने वालों और फ़िल्म को ट्रोल करने वालों की संख्या बराबर ही है. लेकिन ये बात तो तय है कि 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' सभी की लाइफ का हिस्सा रही है.

Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement