The Lallantop

'आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जैश आतंकी की स्पीच वायरल

वायरल वीडियो गुरुवार, 5 फरवरी का बताया जा रहा. जो POK के रावलकोट में जैश के एक रैली का है. जैश की यह रैली नए रिक्रूट हुए आतंकवादियों के लिए बताई जा रही है.

Advertisement
post-main-image
जैश के आतंकी ने आसिम मुनीर की पोल खोल दी. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
अरविंद ओझा

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकवादी इलियास कश्मीरी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उसने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में एक रैली के दौरान अपने भाषण में बताया कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने इसे 'गजवा-ए-हिंद' बताया था. इस स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा और सुबोध कुमार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो गुरुवार, 5 फरवरी का बताया जा रहा, जो POK के रावलकोट में जैश की एक रैली का है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जैश की यह रैली नए रिक्रूट हुए आतंकवादियों के लिए थी. रैली में जैश के टॉप कमांडर इलियास कश्मीरी पाकिस्तान आर्मी चीफ को लेकर बड़ा बयान दिया. कश्मीरी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारे सिपाहसालार (पाकिस्तान आर्मी चीफ) ने जंग का ऐलान करते हुए कहा था कि ये जंग 'गजवा ए हिन्द' है.

कश्मीरी ने आगे अपने बयान में कहा,

Advertisement

'जब जंग छिड़ गई, असलहा निकल आया, तैयारे (फाइटर जेट) टकरा गईं, टैंक आमने सामने खड़े हो गए. तो सिपहसालार ने ऐलान कर दिया कि ये 'गजावत उल हिंद' है, ये 'बुन्यान अल मारसोस' है.'

यही नहीं, नए रिक्रूट हुए जैश आतंकी इलियास कश्मीरी ने सैकड़ों घुड़सवार आतंकवादियों को संबोधित करते हुए कहा, 

'हमारा नाम, हमारी पहचान, हमारा मोटो जिहाद है. जब सरकार साथ थी तब भी जिहाद, जब सरकार साथ नहीं थी तब भी जिहाद. जिहाद हमारा मकसद है.'

Advertisement

POK में आतंकवादियों को संबोधित करते हुए कश्मीरी ने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेनाओं को भी गीदड़ भभकी दी. उसने अपने बयान में कहा कि वे ‘बंदूक की नोक पर कश्मीर को आजाद कराएंगे’. साथ ही ‘मोदी की फौज को बेड़ियों में जकड़कर लाने की बात कही’. आपको बता दें कि इलियास कश्मीरी जैश का वही आतंकी है, जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सबसे पहले खुलासा किया कि 7 मई 2025 को भारतीय हमले में जैश आतंकी मौलाना मसूद अजहर का परिवार बहावलपुर में मारा गया.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की कंगाली पर रो पड़े शहबाज़ शरीफ, बोले, ‘मुनीर के साथ कर्ज लेने जाता हूं, शर्म आती है’

पिछले साल अप्रैल 2025 में पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया था. इस हमले में एक विदेशी नागरिक सहित 26 लोगों की मौत हुई थी. पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गए. जिसकी जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था.  

वीडियो: भारत-अमेरिका के ट्रेड डील में किसानों को फायदा या नुकसान ?

Advertisement