JNU से फैली आग अब दूसरी यूनिवर्सिटीज तक पहुंच रही है. अब कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में आतंकी अफजल गुरु और कश्मीर की 'आजादी' के पक्ष में नारे लगाए गए. मंगलवार रात यहां JNU छात्रों के समर्थन और मोदी सरकार के खिलाफ एक मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें अफजल गुरु के साथ-साथ इशरत जहां के पक्ष में भी नारे लगे. इसका वीडियो भी उपलब्ध है, जिसमें ये नारे लगाए जा रहे हैं:
''अफजल बोले आजादी
गिलानी बोले आजादी
जो तुम न दोगे आजादी
तो छीन के लेंगे आजादी
जो इशरत ने मांगा आजादी''
https://twitter.com/ANI_news/status/699605557578104837
''कन्हैया मांगे आजादी
जेएनयू मांगे आजादी
जादवपुर मांगे आजादी
इस मोदी से आजादी
आरएसएस से आजादी''
https://twitter.com/ANI_news/status/699611161981898752 इसी मार्च में ये नारा भी लगा
''जब लाल लाल लहराएगा
तब होश ठिकाने, होश ठिकाने
होश ठिकाने आएगा
ऐ हमसे जो टकराएगा
वो चूर चूर हो जाएगा''
https://youtu.be/owOB81TWO0s
जादवपुर पर कौन क्या बोला?
इस पर सूबे की ममता सरकार की ओर से कोई रिएक्शन अब तक नहीं आया है. जेएनयू घटना पर तृणमूल कांग्रेस ने अब तक चुप्पी साध रखी है. अब जादवपुर के बाद ममता बनर्जी पर चुप्पी तोड़ने का दबाव बन रहा है. बीजेपी से लेकर कांग्रेस और सीपीआई तक ने घटना की कड़ी निंदा की है. https://twitter.com/ANI_news/status/699627523190030336 https://twitter.com/ANI_news/status/699626953859420160 https://twitter.com/ANI_news/status/699859562837348352 https://twitter.com/ANI_news/status/699861409471942657 गिरिराज पिछले दिनों हड़काए गए हैं, इसलिए थोड़ा संभल कर बोले: https://twitter.com/ANI_news/status/699625965983387649 https://twitter.com/ANI_news/status/699624828127600640 https://twitter.com/ANI_news/status/699631359480897536
कोर्ट में पेशी के दौरान वकील साहब ने लगाए वंदे मातरम के नारे!
उधर सुप्रीम कोर्ट में कन्हैया की पेशी के दौरान बुधवार को एक वकील साहब की देशभक्ति उफान मार गई. कन्हैया का केस लड़ रहे प्रशांत भूषण अपनी बात रख रहे थे, तभी बीच कार्यवाही वकील राजीव यादव ने 'वंदे मातरम' के नारे लगा दिए. जस्टिस चेकमेश्वर ने सिक्योरिटी से उन्हें कोर्टरूम से बाहर ले जाने को कहा. जस्टिस चेकमेश्वर ने कहा कि वकीलों की मौजूदगी से ज्यादा यहां मीडिया के लोगों का होना जरूरी है क्योंकि वे लोगों तक बात पहुंचाते हैं. हालांकि बाद में वकील राजीव यादव ने माफी मांग ली.
बस्सी बोले, 'या PTI की मान लो या हमारी'
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि उनके पास कन्हैया कुमार के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक, जेएनयू छात्रों के साथ कुछ आउटसाइडर भी मौजूद थे. बस्सी ने कहा, 'अगर पीटीआई कोई खबर चलाता है तो वो आप नजरअंदाज कर सकते हैं. आप पीटीआई की खबर मान लो या जो इनवेस्टिगेशन कर रहा है उसकी.' उन्होंने कहा कि उन पर जो उंगली उठा रहा है वो नासमझ है और फिर इस मौके पर कवि प्रदीप को भी याद किया. https://twitter.com/ANI_news/status/699854052813737984
कन्हैया की गिरफ्तारी के खिलाफ BJP के 'शत्रु'!
उधर जेएनयू की घटना पर अपडेट ये है कि बीजेपी के पुरातन बागी शत्रुघ्न सिन्हा खामोश होने का नाम नहीं ले रहे. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि कन्हैया ने अपनी स्पीच में कुछ भी एंटी नेशनल नहीं कहा है और उनकी जल्द रिहाई होनी चाहिए. https://twitter.com/ShatruganSinha/status/699782516194963456 https://twitter.com/ShatruganSinha/status/699783211249872896 https://twitter.com/ShatruganSinha/status/699786411742928896 https://twitter.com/ShatruganSinha/status/699787492120096768