The Lallantop

इजरायल का ईरान पर रॉकेट से अटैक, पूरे इजरायल में इमरजेंसी लगाई गई

Israel Attacks Iran: ईरान की राजधानी Tehran में धमाके सुने गए हैं. ईरान के संभावित हमले से बचने के लिए इजरायल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.

Advertisement
post-main-image
ईरान के तेहरान में हुए धमाके के बाद आसमान में धुआं उठते देख रहे लोग. (AP Photo)

इजरायल और ईरान एक बार फिर जंग जंग लड़ रहे हैं. शनिवार, 28 फरवरी की सुबह इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई. ये हमले इजरायल ने लंबी दूरी के रॉकेट का इस्तेमाल करके किए. इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर इजरायल काट्ज ने ईरान पर हमले की पुष्टि की है. ईरान के संभावित पलटवार को देखते हुए इजरायल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों को सुरक्षित स्थानों के करीब रहने को कहा है. IDF ने कहा,

पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए हैं. साथ ही सेलुलर डिवाइसेज (मोबाइल) पर सुरक्षित जगहों के करीब रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया है. यह इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए जनता को तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है. IDF जनता से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध करती है.

Advertisement

ईरान की सरकारी मीडिया IRNA ने भी इस बात की पुष्टि की है कि राजधानी तेहरान में धमाके हुए हैं. वहीं अल-जजीरा के मुताबिक इस हमले को अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर अंजाम दिया है. लल्लनटॉप से बात करते हुए इजरायली सुरक्षा एजेंसी के एक सूत्र ने बताया कि आगे और भी हमले हो सकते हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने भी ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिका ने ईरान पर हवाई और समुद्री हमला शुरू किया है. हमले शुरू होने के बाद ईरान का एयरस्पेस खाली होता जा रहा है. भारतीय समयानुसार दोपहर के 1 बजे ईरानी एयरस्पेस में कुछ ही फ्लाइट्स दिख रही हैं. वहीं इजरायली एयरस्पेस में भी बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है.

flight radar iran
ईरान और इजरायल का एयरस्पेस खाली पड़ा है (PHOTO-Flight Radar)

ईरान में करीब 30 जगहों को टारगेट किया गया है, जिसमें इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री, डिफेंस मिनिस्ट्री, सुप्रीम लीडर का ऑफिस, ईरान की एटॉमिक एनर्जी एजेंसी और परचिन शामिल हैं, जो ईरान की सबसे सेंसिटिव मिलिट्री ठिकानों में से एक है. जो तस्वीरें सामने आ रही है, उससे तीन तरह के टारगेट का पता चलता है. पहला है पश्चिमी ईरान में मिसाइल बेस, खासकर केरमानशाह, करज और खोरमाबाद के आसपास. ये इलाके लंबे समय से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े रहे हैं. दूसरा है तेहरान में सरकारी इमारतें. तीसरा टारगेट है कोम और बुशहर समेत संदिग्ध न्यूक्लियर फैसिलिटी. ईरान ने तेहरान के पूर्व और उत्तर में धमाकों की खबर दी है, जहां सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई रहते हैं. हालांकि, रॉयटर्स ने बताया कि खामेनेई को एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है.

Advertisement

वीडियो: इमरान खान ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के लिए क्यों कहा- 'भीख का कटोरा' लिए घूम रहे हैं'!

Advertisement