The Lallantop

ट्रेन में ऑनलाइन मिलेगी 25 तरह की चाय

सीट पर बैठे बैठे ऑर्डर करो. 300 से ज्यादा का खाना मंगाने पर 10 परसेंट कैशबैक भी मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ट्रेन का सफर सुहाना होगा. ऐसा कहना है ई कैटरिंग कंपनी IRCTC का. उसकी वेबसाइट पर 300 रुपए से ज्यादा का खाना ऑर्डर करो. उस पर 10 परसेंट कैशबेक मिलेगा. और सुनो. चाय मिलेगी पच्चिस तरह की. इसके लिए IRCTC ने चाय कैफे चलाने वाली कंपनी चायोज से कॉन्ट्रैक्ट किया है. अपनी सीट से बैठे हुए www.ecatering.irctc.co.in पर चले जाओ. चाहे नंबर मिलाओ 18001034139. या फिर उनका मोबाइल ऐप खोल कर ऑर्डर करो. 300 या ज्यादा के ऑर्डर पर मिलेगा कैशबैक. कम पर नहीं. खाना डिलिवर होने के बाद पैसा खाते में लौट आएगा. और चाय का तो पूछो मत. देसी चाय, मसाला चाय, हरी मिर्च चाय, कुल्हड़ चाय, अदरक तुलसी चाय. मने जो किसिम की चाय का नाम दिमाग में आए, मंगा लो. देखो लल्लन भी बोलेगा इस मामले पर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement