The Lallantop

'पूरा होर्मुज बंद कर देंगे अगर... ', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम पर ईरान का पलटवार

Iran on Strait of Hormuz: ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान की किसी भी एनर्जी साइट पर हमला किया तो वो तत्काल रूप से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पूरी तरह बंद कर देगा. होर्मुज के रास्ते दुनियाभर का लगभग 20% तेल ट्रांसपोर्ट होता है.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने बताया कि वो अमेरिकी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है. (फ़ाइल फोटो-ITG)

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है. इसी के साथ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर भी खतरा बढ़ गया है. ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान की किसी भी एनर्जी साइट पर हमला किया तो वो तत्काल रूप से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पूरी तरह बंद कर देगा. ये चेतावनी ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी के बाद आई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, ट्रंप ने 21 मार्च को अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा कि अगर ईरान 48 घंटे के अंदर बिना धमकी दिए स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलता है, तो अमेरिका उसके अलग-अलग पावर प्लांट पर हमला करेगा. उन्हें पूरी तरह तबाह कर देगा और शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी.

डॉनल्ड ट्रंप की धमकी का जवाब देते हुए ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने साफ़ किया कि जिन देशों में अमेरिकी बेस हैं वो उनके सीधे निशाने पर होंगे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, IRGC ने स्टेटमेंट जारी कर कह,

Advertisement

‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और जब तक हमारे बर्बाद किए गए पॉवर प्लांट को फिर से खड़ा नहीं किया जाएगा, तब तक नहीं खोलेंगे.’   

ये भी पढ़ें: '48 घंटे में होर्मुज खोल दो वरना...', ट्रंप की खुली धमकी, ईरान ने भी पलटकर जवाब दे दिया

उधर हमले की धमकी पर ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गलिबाफ ने भी ट्रंप को चेताया है. उन्होंने साफ़ कर दिया कि अगर ट्रंप हमला करते हैं तो ईरान कई अमेरिकी ठिकानों पर हमला करेगा. खाड़ी देश में अमेरिका से जुड़ी कोई भी एनर्जी साइट, टेक्नोलॉजी या जल फैसिलिटी उनके निशाने पर होगी. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा,

Advertisement

‘ईरानी हमले में अमेरिकी मिलिट्री बेस के साथ-साथ वो संस्थान जो अमेरिकी मिलिट्री को फंड करते हैं, वो भी निशाने पर होंगे. अमेरिका की तिजोरी ईरानियों के खून से सनी है. हर एक पोर्टफोलियो पर हमारी नज़र है.’  

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग, 28 फरवरी को शुरू हुई थी. तभी से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर विवाद चल रहा है. होर्मुज के रास्ते दुनियाभर का लगभग 20% तेल और गैस ट्रांसपोर्ट होता है. इसके बंद होने की वजह से कई देशों में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. शेयर बाजार भी तेजी से गिरता जा रहा है. ऐसे में होर्मुज का पूरी तरह बंद होना पूरी दुनिया के लिए चिंताजनक है.  

वीडियो: Strait of Hormuz को लेकर ट्रंप ने ईरान को क्या धमकी दे दी?

Advertisement