The Lallantop

आईपीएल डायरी : नए अश्विन के सबसे ज़्यादा विकेट

आईपीएल के नौवें सीज़न की हाइलाइट्स, खबरें और तमाम मुंहपेलई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आईपीएल का तेरहवां मैच मंगलवार को खेला गया. कोलकाता और पंजाब की टीमों के बीच मोहाली ग्राउंड पे. कोलकाता जीत गया. पंजाब टेबल में सबसे नीचे और कोलकाता सबसे ऊपर पहुंच गया है. गौतम गंभीर एक बार फिर से अच्छी इनिंग्स खेल कर आउट हुए.  

वार्नर के सबसे ज़्यादा छक्के

आईपीएल के इस सीज़न में अभी तक डेविड वार्नर छक्के मारने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं. पिछले सीज़न की ही तरह इस बार भी वो सनराइज़र्स हैदराबाद से खेल रहे हैं. उन्होंने अभी तक 9 छक्के मारे हैं.

सबसे ज़्यादा पचासे

सनराइज़र्स हैदराबाद से खेलने वाले आरोन फिंच तीन मैचों में तीन पचासे मार चुके हैं. कुल 191 रन बनाये हैं. स्ट्राइक रेट 139.41 का है.

सबसे ज़्यादा विकेट

राइज़िंग पुणे की और से खेलने वाले नए-नवेले प्लेयर और लेग स्पिनर मुरगन आश्विन इस वक़्त 3 मैचों में 6 विकेट लेके सबसे आगे चल रहे हैं. अपने हिस्से के कुल फेंके 12 ओवेरों में इन्होंने 83 रन दिए हैं.
     

Advertisement
Advertisement