The Lallantop

VIDEO: बाइक पर जलती अंगीठी रख हाथ सेंक रहा था, बोला- स्टंट कर रहा हूं, अब पुलिस ढूंढ रही

'बैठे-बैठे आइडिया आया कि कुछ नया करूं.'

Advertisement
post-main-image
बाइक पर सिगड़ी लगाकार घूमता लड़का (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

ठंड है भई... बहुत ठंड है. लेकिन ये वाली लाइन आप कितनी बार बोल चुके हैं. ठंड से हर कोई परेशान है. आपको जाड़ा लग रहा है तो दूसरे लोगों को कैसे पता लगेगा? सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके? नहीं, ये वाला पुराना हो गया है. अब इंस्टाग्राम रील का जमाना है. कुछ नया ट्राय करेंगे! मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लड़के ने ऐसा ही कुछ किया है. बाइक पर जलती सिगड़ी (अंगीठी) लेकर घूमने लगा. वीडियो भी बनवाया. क्योंकि उसे सोशल मीडिया पर डालने के लिए 'कुछ नया' करना था. ऐसा उसने खुद बताया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो इंदौर के विजयनगर इलाके का है. बाइक चलाने वाला तो कायदे से सीधा ही बैठा है. सीधा बैठा है लेकिन हेलमेट नहीं लगाया. पीछे वाला लड़का पीछे मुड़कर बैठा है. और बाइक पर बंधी एक जलती सिगड़ी ताप रहा है. इंदौर में ठंड कितनी है ये तो इंदौरी ही बताएंगे. लेकिन ये इमरजेंसी जैसा कुछ लग रहा है. जैसे अगर वो बाइक पर चलते हुए आग ना तापे तो शायद ठंड का शिकार हो जाए. हालांकि 'भीषण ठंड' के बावजूद बाइक पर टोपी नहीं पहनी है.

Advertisement

सिगड़ी से आग ताप रहे लड़के का नाम है रोहित वर्मा. रील बनाने के इस जज्बे के कारण वो ट्रैफिक नियमों को भूल गया. उसने कहा कि जब वो वीडियो बना रहा था तो कई पुलिसवाले भी मिले. लेकिन पुलिसवालों को उसने “समझा दिया”. और पुलिस वालों ने उसे जाने दिया. 

आज तक से जुड़े धर्मेंद्र शर्मा ने रोहित से बात की. वीडियो 18 जनवरी की रात का है. उसने बताया, 

“हमारा काम है कि हम कुछ ना कुछ अलग करें. हम सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हैं और लोगों से रिएक्शन लेते हैं. काफी पॉजिटिव कॉमेंट आते हैं. बैठे-बैठे आइडिया आया कि कुछ नया करूं. मैंने सोचा अभी ठंड बहुत है तो इसके लिए कुछ करता हूं. इसलिए बाइक पर सिगड़ी रखकर ये बनाया. मैंने ये स्टंट सोच समझकर किया था.”

Advertisement

क्या आग से किसी को नुकसान नहीं होता? इस पर रोहित कहता है कि बाइक आगे जा रही थी तो हवा के कारण आग की लपटे पीछे जा रही थी. इससे उसे कोई दिक्कत नहीं थी.

फिलहाल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस सभी को खोजने में लगी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इंदौर के एसीपी (ट्रैफिक) अनिल पाटीदार ने मीडिया से कहा कि युवकों ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बटोरने के लिए यह ऊटपटांग काम किया. ये सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता था. पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: इंदौर: अभ्यर्थी ने PSC की तैयारी के बाद खोली चाय की दुकान

Advertisement