The Lallantop

दोस्त दोस्त न रहा: बिहार सरकार ने इंदिरा गांधी को कहा तानाशाह

ये क्या चल रहा है महागठबंधन सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट पर चल रहा है बवाल. क्योंकि साइट पर लिखा है कि इंदिरा गांधी का शासन अंग्रेजों से भी बदतर था. पहले ये पढ़ो लिखा क्या है: bihar govt website PIC   वेबसाइट का ये सेक्शन है हिस्ट्री ऑफ बिहार. जो कहता है कि जबतक जेपी जिंदा रहे, इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी की तानाशाही का विरोध करते रहे. जेपी लोगों को इंदिरा गांधी के खिलाफ कन्विंस न कर पाएं, इसलिए इंदिरा ने उन्हें पकड़ के जेल भिजवा दिया था. जेपी को तिहाड़ जेल में रखा गया, जहां कुख्यात क्रिमिनल रखे जाते थे. ये जेपी ही थे जिनके कारण इंदिरा गांधी की लगाई हुई इमरजेंसी खत्म हुई और इंदिरा गांधी अगले चुनाव में हारीं. जब से आग फैली, कॉन्ग्रेस के नेताओं के कानों से धुंआ निकल रहा है. कॉन्ग्रेस के स्टेट लीडर चंदन यादव ने कहा है कि इंदिरा गांधी के बारे में इस तरह की बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं. मुद्दे को पार्टी में उठाया जाएगा और बिहार के मुख्यमंत्री से जवाब मांगा जाएगा. हालांकि सोमवार दोपहर तक वेबसाइट ने विवादित लाइंस को हटा लिया है. याद दिला दें कि पिछले चुनाव में JDU और RJD के साथ महागठबंधन में कॉन्ग्रेस ने बिहार में शानदार परफॉरमेंस दी थी. 41 में से 27 सीटें कब्जिया ली थीं. इसी बात पे गाना सुन लो ये. https://www.youtube.com/watch?v=XvJ9DHZf1iA

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement