The Lallantop

भारतीय पादरी का आज कत्ल कर सकता है ISIS

4 मार्च को यमन से किडनैप कर लिया था. साथ के लोगों को गोली मार दी. आज गुड फ्राइडे को मारा जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
4 मार्च को यमन में एक हिन्दुस्तानी पादरी को ISIS ने एक रिटायरमेंट होम से किडनैप कर लिया था. उस दौरान ISIS आतंकियों ने 16 लोगों को गोली मार दी थी. उनमें 4 नन भी शामिल थीं. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे है और इस दिन आतंकी हिंदुस्तानी पादरी टॉम उज्हुनलिल की हत्या कर सकते हैं. फ्रांसिस्कन सिस्टर्स ऑफ़ सीसन ने फेसबुक लिखकर बताया कि उन्हें टॉम उज्हुनलिल के टॉर्चर के बारे में पता चला है और ऐसा मालूम देता है कि उन्हें गुड फ्राइडे के दिन मार दिया जाएगा. उन्होंने साथ ही हर किसी से टॉम के लिए प्रार्थना करने को कहा. 4 मार्च को हुए अटैक की ज़िम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है लेकिन यमन के अधिकारियों का मानना है कि ये काम ISIS का ही है. हालांकि उस एरिया में अल-कायदा भी खूब उत्पात मचाता है. एक नन के हाथ से लिखे ख़त को क्रिस्चियन वेबसाइट एलेटियन पर पब्लिश किया गया जिसमें ये साफ़ तौर पर लिखा है कि पांच इथियोपियन क्रिस्चियन पुरुष ननों की ओर भागे और उन्हें बताया कि ISIS उन्हें मारने के लिए आ रहा है. उस ख़त से ही फादर टॉम के किडनैप होने की भी पुष्टि होती है.

Advertisement
Advertisement