The Lallantop

भारतीय मूल की महिला पर 10 साल की बेटी की हत्या का आरोप, यूके पुलिस ने क्या बताया?

UK में 10 की एक बच्ची Shay Kang की हत्या हो गई. आरोप लगा बच्ची की मां Jaskirat Kaur पर. जो भारतीय मूल की हैं और ब्रिटेन में रहती हैं.

Advertisement
post-main-image
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर: Reuters)

भारतीय मूल की एक 33 साल की महिला 6 मार्च को ब्रिटेन की एक अदालत में पेश हुईं. उन पर अपनी 10 साल की बेटी की हत्या का आरोप (woman charged with murder of daughter) है. उनकी बेटी इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में अपने घर में मृत पाई गई थी.

Advertisement

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम जसकीरत कौर (Jaskirat Kaur) उर्फ जैस्मीन कांग है. उनकी बेटी का नाम शे कांग (Shay Kang) है. जसकीरत को वॉल्वरहैम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया. वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा है कि 4 मार्च को शे कांग को राउली रेजिस के एक पते पर चोटिल पाया गया था और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था.

डिटेक्टिव इंस्पेक्टर डैन ने बताया है कि पुलिस की पूछताछ जारी है और शे के परिवार को निजी तौर पर शोक मनाने के लिए छोड़ दिया जाए. उनकी मौत का उन्हें जानने वालों के साथ-साथ उनके समुदाय पर भी प्रभाव पड़ा है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: नाबालिग ने मां और किराएदार का बनाया वीडियो, हत्या के बाद मां ने ही पकड़ा बेटी का असली 'कातिल'

उन्होंने कहा कि शे के समुदाय को इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा. क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई है. डैन ने कहा कि आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में पुलिस तैनात रहेगी.

आरोपी जसकीरत कौर को 4 मार्च को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कहा है कि फिलहाल जांच में किसी और को शामिल करने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

मृतिका शे कांग ब्रिकहाउस प्राइमरी स्कूल की छात्रा थी. स्कूल ने एक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है,

“शे एक मेधावी, खुशमिजाज और मौज-मस्ती करने वाली बच्ची थी जिसे सभी बहुत पसंद करते थे. सभी को उसकी बहुत याद आएगी.”

उसी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के कुछ माता-पिता शे के अंतिम संस्कार के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं. इसके लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया जा रहा है. प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि जैसा आप जानते होंगे कि शे की मां के अलावा उसका कोई परिवार नहीं था. पैसे इकट्ठा करने का उद्देश्य एक समुदाय के रूप में साथ आकर अंतिम संस्कार के लिए धन जुटाना है.

वीडियो: दुनियादारी: टुवालू पर अमेरिका-चीन भिड़ जाएंगे? 12 हज़ार की आबादी वाले देश की कहानी

Advertisement