The Lallantop

UK की चूक से इंडियन ओरिजिन हिंदू बना ISIS आतंकी

सिद्धार्थ धर उर्फ अबू रुमायसाह के दिमाग में कीड़ा है ब्रिटेन में शरिया कानून लागू करने का.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडियन ओरिजिन, 32 साल का लौंडा सिद्धार्थ धर अब ISIS का खूंखार आतंकी है. लंदन की एक हिंदू फैमिली में पैदा हुआ. 10 साल पहले उसने धर्म बदल लिया था. नाम रख लिया अबू रुमायसाह. ISIS का एक नया वीडियो आया है. इसमें नकाब पहने जो आतंकी है. ब्रिटेन की एजेंसियां कह रही हैं कि यही सिद्धार्थ है. जो कुछ दिन पहले मरे आतंकी जॉन की जगह लेगा.
screen-shot

एक साल पहले उसको गिरफ्तार किया गया था. टेरोरिस्ट ग्रुप अल मुहाजिरू से कनेक्शन होने के जुर्म में. साथ में आठ लोग और थे. कुछ दिन बाद मिल गई थी बेल.बेल के वक्त उसको हिदायत दी गई थी कि पासपोर्ट लाकर जमा कर दे. कहीं भागने की कोशिश न करे.
उसके बाद अपनी बीवी और चार बच्चों के साथ सीरिया भाग गया. वह रास्ते में ही रहा होगा जब उसके घर चिट्ठी पहुंची थी कि अपने सब डॉक्यूमेंट्स सरकार को सौंपे. लेकिन वो तो पहले ही फुर्र हो चुका था. ब्रिटेन में शरिया कानून लागू करने की ललक में उसने ISIS ज्वाइन किया है.
बेटे के साथ अबू उर्फ सिद्धार्थ
बेटे के साथ अबू उर्फ सिद्धार्थ

कुल मिला कर इस नए जिहादी की पैदाइश की वजह ब्रिटिश सिक्योरिटी एजेंसीज की चूक को माना जा रहा है. UK के एक मंत्री हैं ऐंडी बर्नहैम. कहते हैं कि उसको 6 बार अरेस्ट किया गया. सीरियस क्राइम में. लेकिन फिर भी लापरवाही बरती गई. जो हुआ बहुत गलत हुआ है.
सीरिया में ही था वो जब ये फोटो ट्विटर पर पोस्ट की थी. एक हाथ में अपना छोटा सा बेबी और दूसरे में बड़ी सी बंदूक पकड़े हुए.
Abu-Rumaysah baby

इसके पहले ये इस वीडियो में नजर आया था.
https://www.youtube.com/watch?v=r3BZPnoKum8&feature=youtu.be
ये हैं उसके फ्यूचर के मंसूबों से भरे ट्वीट्स. हालांकि ट्वीटर ने समझदारी दिखाई है. ये एकाउंट सस्पेंड कर दिया.
abu screen 1

abu screen 2

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement