The Lallantop

नौकरी के लिए इंडिया से कनाडा गया, दो दिन में ही इतना बुरा होगा, किसने सोचा था!

“मुझे अंदाजा नहीं है आखिर ऐसा कैसे हुआ?"

Advertisement
post-main-image
ज्वॉनिंग के दो दिन बाद गंवाई मेटा में नौकरी (फोटो-लिंक्डिन/ Himanshu V)

हाल ही में मेटा (फेसबुक) कंपनी में हुई छंटनी के चलते कई लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई है. उन्हीं में शामिल एक भारतीय ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की है (Man lost Meta Job after two days of Joining). वो मेटा में नई नौकरी के लिए कनाडा शिफ्ट हो गया था. ऑफिस ज्वॉइन भी कर लिया और काम शुरू होने के महज दो दिन बाद ही नौकरी चली गई. नई नौकरी की तलाश है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिमांशु वी IIT खड़गपुर से पासआउट एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. मेटा में नौकरी शुरू करने से पहले वो गिटहब, एडोब, फ्लिपकार्ट जैसी नामी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं. लिंक्डिन पर पूरी कहानी बताते हुए हिमांशु ने लिखा

“मैं मेटा ज्‍वाइन करने के लिए कनाडा गया था, लेकिन ज्‍वॉइनिंग के दो दिन बाद ही मेरी जर्नी खत्‍म हो गई. बड़ी संख्‍या में जो छंटनी हुई उसका असर मुझ पर भी पड़ा. मैं हर उस शख्‍स के लिए दर्द महसूस कर रहा हूं जो मुश्किल हालातों से गुजर रहा है. सच कहूं तो मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि आगे क्या होगा.”

Advertisement

इसके साथ ही हिमांशु ने लिंक्‍डइन यूजर्स से निवेदन किया कि कनाडा या भारत में अगर कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोजीशन हो तो इस बारे में उन्‍हें सूचित करें.

हिमांशु के इस पोस्‍ट पर कई लोगों ने सहानुभूति व्‍यक्‍त की और मेटा के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली. कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने उन्हें सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब वेकेंसी से जुड़े लिंक्‍स भी शेयर किए. एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा

“मुझे अंदाजा नहीं है आखिर ऐसा कैसे हुआ? क्‍या कंपनी को इस बारे में अंदाजा नहीं था कि जिस शख्‍स को नौकरी के लिए दूसरे महाद्वीप से लाया जा रहा है, उसे दो दिन बाद ही निकाल दिया जाएगा!”

Advertisement

एक अन्य शख्‍स ने कॉमेंट में लिखा

“मैं आपका दर्द समझ सकता हूं, मैं खुद इसी सिचुएशन में हूं. पॉजिटिव रहने की जरूरत है, कोई न कोई तो हमारी मदद करेगा, ऑल द बेस्‍ट!”

हाल ही में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने 11 हजार कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया था. मेटा के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव मार्क जकरबर्ग का कहना था कि कंपनी के रेवेन्‍यू में कमी आई है, जिसके चलते ये फैसला किया गया है. जकरबर्ग ने छंटनी को बहुत ही कठिन फैसला बताया. 

देखें वीडियो- खर्चा पानी: फेसबुक के मालिक 'मेटा' का पैसा डूब गया!

Advertisement