The Lallantop

भारतीय बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीरें आ गई हैं, देख लीजिए

देश में पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट 2023 तक पूरा करने का टारगेट है

Advertisement
post-main-image
भारत में बुलेट ट्रेन को चलाने का टारगेट 2023 का रखा गया है. तब तक तस्वीरें देख लीजिए.
भारत की बुलेट ट्रेन की मुंह दिखाई हो गई है. मतलब भारत में जो बुलेट ट्रेन फर्राटा भरेगी, उसकी तस्वीरें सामने आ चुकी है. इस बुलेट ट्रेन के मॉडल का नाम है शिंकासेन ई5. इसे जापान ने बनाया है. इसे सबसे पहले मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलाया जाना है.
3 साल में बुलेट ट्रेन दौड़ाने का टारगेट
ये तस्वीरें भारत में जापान के दूतावास ने जारी की हैं. इसके साथ कहा गया है कि इस बुलेट ट्रेन में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट (MAHSR) की जरूरतों के हिसाब से बदलाव किया जाएगा. सरकार का टारगेट है कि 508 किलोमीटर के मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को 2023 तक पूरा कर लिया जाए. इसे तैयार करने की जिम्मेदारी खासतौर पर गठित नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) को दी गई है. इसे जापान की सरकार से तकनीकी और आर्थिक मदद मिल रही है. प्रोजेक्ट पर तकरीबन 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है.
मुंबई से अहमदाबाद सिर्फ 2 घंटे में
बुलेट ट्रेन का यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद की दूरी सिर्फ 2 घंटों में पूरी की जा सकेगी. इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. लेकिन औसतन ये 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. इस प्रोजेक्ट का मेगा कॉन्ट्रैक्ट L&T कन्स्ट्रक्शन को मिला है. नवंबर 2020 में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने L&T को 87.569 किलोमीटर के निर्माण कार्य के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है.
Sale(686)

भारत की बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद की बीच की दूरी 2 घंटे में पूरी करेगी. (फोटो-एएनआई)
जमीन मिलना है सबसे बड़ी चुनौती देश में बुलेट ट्रेन के बनने की रफ्तार में जो सबसे बड़ी अड़चन है, वह है जमीनों का अधिगृहण. सितंबर 2020 में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने कहा था कि गुजरात में जरूरत के हिसाब से 80 फीसदी जमीन का अधिगृहण कर लिया गया है. लेकिन महाराष्ट्र में सिर्फ 25 फीसदी जमीन को ही अधिगृहीत किया जा सका है. इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए कुल 1380 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी. इसमें से तकरीबन 940 हेक्टेयर जमीन गुजरात में और 431 हेक्टेयर महाराष्ट्र में पड़ती है. बाकी 8.70 हेक्टेयर जमीन दादर और नागर हवेली में आती है.
Sale(687)
जमीन मिलने में हो रही दिक्कत ही बुलेट ट्रेन के शुरू होने में सबसे बड़ी अड़चन के तौर पर देखी जा रही है.

बुलेट ट्रेन से कनेक्ट होंगे रेलवे और मेट्रो भारत में बुलेट ट्रेन को तैयार करने वाली एजेंसी इसे दुनिया की बेहतरीन बुलेट ट्रेन की तरह बनाने पर फोकस कर रही है. इसके तहत बुलेट ट्रेन का खास टर्मिनल बनेगा. इस टर्मिनल पर साबरमती और अहमदाबाद में रेलवे और मेट्रो सर्विस को भी जोड़ा जाएगा. इससे सहूलियत यह होगी कि लोग साधारण रेल या मेट्रो ट्रेन से आकर भी बुलेट ट्रेन पकड़ सकेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement