लंका की लंका लगाएगी ये टीम
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान. विराट को आराम. पवन नेगी की एंट्री.
Advertisement

Photo: Reuters
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 9 फरवरी से इंडिया तीन T20 मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा. विराट कोहली को आराम दिया गया है. ऑलराउंडर पवन नेगी नया चेहरा हैं. 9 फरवरी को पुणे मैच के साथ T-20 सीरीज की शुरुआत होगी. 12 फरवरी को रांची और 14 फरवरी को विशाखापत्तनम में दूसरा और तीसरा मैच होना है. ये रहेगी टीम: एम एस धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, पवन नेगी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















