The Lallantop

यूपी के चित्रकूट में दो सहेलियों के शव आम के पेड़ पर लटके मिले

हत्या हुई है या फिर आत्महत्या का मामला है?

Advertisement
post-main-image
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र में एक पेड़ से दो लड़कियों के शव लटके मिले हैं. घटना 24 अप्रैल की है. बुधवार शाम दो लड़कियों के शव आम के बगीचे में पेड़ से लटके मिले. दोनों सहेलियां बताई जा रही हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि- चित्रकूट के मऊ थाने के कटैय्या खादर गांव में आम के पेड़ पर दो लड़कियों ने फांसी लगा ली. इस मामले में घरवालों से पूछताछ की गई. घर वाले कारण नहीं बता रहे हैं. पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक ये लड़कियां बुधवार दोपहर एक बजे घर से निकली थीं. दोनों घर से रस्सी लेकर आईं थीं. शाम करीब चार बजे के बाद दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले. पहली नजर में ये बात सामने आई हैं कि इन्होंने फांसी लगाई है. कटैया खादर गांव के ननकउना निषाद की बेटी शिवदेवी (17 साल) और गिरधारी निषाद की बेटी सविता (15) दोनों सहेलियां थीं. चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा का कहना है कि-'वारदात के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बता सकते हैं कि ये आत्महत्या का मामला है या हत्या का. हालांकि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है'.
Video: सुप्रीम कोर्ट ने दिया बिलकिस बानो को 50 लाख और सरकारी नौकरी देने का आदेश

Advertisement
Advertisement