विधायक मदेरणा ने एक महिला जनप्रतिनिधि होते हुए भी मेरा अपमान किया, उन्होंने बराबर में नहीं बैठने दिया. ये उनकी सोच है. मुझे इस बात से कई दिक्कत नहीं हुई. मैं तो गांववालों के बोलने पर ही स्टेज के पास पहुंची थी. क्योंकि मैं महिला सरपंच हूं, गांव की प्रथम नागरिक हूं, यहीं सोचकर लोगों ने मेरी कुर्सी उनके बगल में लगाई गई थी.अब इस मामले में अपडेट ये है कि राजस्थान की सरपंच बॉडी विधायक से माफी की डिमांड कर रही है. लेकिन दिव्या ने अभी सामने आकर कुछ भी नहीं कहा है.
कांग्रेस विधायक ने बराबर बैठने नहीं दिया, फिर महिला सरपंच ने जो कहा, वो जानने लायक है
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा था, ‘बगल में नहीं, सामने जमीन पर बैठिए.’
Advertisement

महिला सरपंच को सामने बैठने के लिए कहती हुई विधायक दिव्या मदेरणा (तस्वीर- वीडियो का स्क्रीनशॉट)
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला कुर्सी पर बैठी हुई हैं. तभी दूसरी महिला उनके बगल में आकर बैठ जाती है. कुछ ही सेकंड के बाद पहले से बैठी महिला, दूसरी महिला को सामने जाकर बैठने को कहती हैं. फिर वो महिला चुपचाप कुर्सी से उठकर चली जाती हैं. पहले वीडियो देखिए फिर इसकी पूरी जानकारी देते हैं.
ये वीडियो राजस्थान का है. वीडियो में आदेश देने वाली महिला का नाम दिव्या मदेरणा है, जो राजस्थान के ओसियां से कांग्रेस की विधायक हैं. दिव्या ने जिन्हें सामने बैठने का आदेश दिया है, उनका नाम चंदू देवी है. चंदू ओसियां के ही खेतासर गांव की सरपंच हैं. वीडियो देखने से आपको ये समझ में आ गया होगा कि महिला विधायक ने महिला सरपंच का अपमान किया है. कई लोगों ने इसी वीडियो को कई तरह के कॉमेंट के साथ शेयर-रीट्वीट भी किया. विधायक साहिबा की जमकर फजीहत हो रही है. अब इस वीडियो में जिस बात की तारीफ हो रही है, वो है महिला सरपंच का बिहेवियर. वो विधायक साहिबा के अपमान के बावजूद चुपचाप उठती हैं और उठकर चली जाती हैं. कुछ ही दिन पहले यूपी में बीजेपी के सांसद और विधायक के बीच जो विवाद हुआ था, लोग भूले नहीं है. ज़रा सी बात बढ़ती, फिर न जाने क्या हो जाता. खैर महिला सरपंच ने मामला संभाल लिया. जिसकी तारीफ भी हो रही है. मीडिया से भी बात करते हुए भी चंदू देवी ने बहुत सौम्य जवाब दिया. उन्होंने कहा:
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















