The Lallantop

स्टूडेंट्स के मैसेजेज से परेशान प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

कोर्स हेड ने किया पोस्ट से रिजाइन, सोशल नेटवर्क पर चल रही बातों से थीं परेशान.

Advertisement
post-main-image
Source- Facebook (सद्भावना मार्च निकालते IIMC के बच्चे)
दिल्ली में है IIMC, ऐसा समझ लो पत्रकारों का छुटका IIT है.  वहां आज कल भसड़ मची है. और सारा बवाल फेसबुक के चलते. अभी कुछ दिन से दलित बालकों वाला मुद्दा जोर पकड़े था. बालक आपस में लड़ लिए थे फेसबुक पर. फिर बात इत्ती बढ़ी कि चिट्ठी- पतरी लिखा गई. बालक कुछ सिमटे थे, सद्भावना मार्च निकाले. जैसेन लगा कि हैप्पी एंडिंग हुई है.  नया बवाल खडा हुआ. एक प्रोफेसर ने रिजाइन कर दिया है. गीता बमजई कोर्स हेड हैं. स्टूडेंट्स की तरफ कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनको लेकर बाते की जा रही थी. उनके पढ़ाने पर भी सवाल खड़े किए जा रहे थे. ऊटपटांग बातों से तंग आकर उनने इस्तीफा देने की ठान ली. डायरेक्टर  को अपना इस्तीफा भी दे दी हैं. डायरेक्टर ने स्वीकारा नहीं है. अब देखो आगे का होता है. जाते- जाते बात सुनो मजे की इस वाले मामले में उन बालकों के नाम आ रहे हैं जिनकी भावनाएं दलित वाले इश्यू पर आहत हो पड़ी थीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement