टी-शर्ट से बाते करेंगे, टी-शर्ट से ही खाएंगे
ये टी-शर्ट ऐसे बनाई गईं हैं कि इनको छुइए और ये लोगों से बातें करनी लगेंगी. सच में.
Advertisement
Source- Iconspeak Facebook
जॉर्ज, स्टीवन और फ्लोरियन तीन लड़के हैं. इनने ऐसी टी-शर्ट बनाई है जिसकी हेल्प से आप बात कर सकते हैं. इन टी-शर्ट्स में अलग-अलग 40 आइकन बने हैं. जिनको दिखा कर आप काम की बात समझा सकते हैं. मान लो आप ऐसी जगह पर हैं, जहां की लैंग्वेज आपको न आती हो. आपको होटल जाना है. तो टी-शर्ट पर होटल वाला आइकन छू दीजिए. लोग समझ जाएंगे. पता बता देंगे. गरम खाना खाने का मन है, अब जीभ तिरछी कर विदेश की भाषा में कहां क्या बताते फिरेंगे? गरम खाने वाला आइकन छू दीजिए. सामने वाला बता देगा डेढ़ गली आगे निकल लो. तो ये चीज बड़े काम की है. इनकी वेबसाइट भी है. आइकन स्पीक नाम से. वहां ये अपने सामान बेचते भी हैं. टी-शर्ट, कैप वगैरह. आपको खरीदना होगा तो गूगल पर खोजकर चले जाना. पहले फोटोज देख लो. [lallantop-gallery id=16770]
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement

















.webp?width=120)
.webp?width=120)


