The Lallantop

'पाक कलाकारों पर कुछ नहीं बोलूंगा, वरना वो मेरा घर जला देंगे'

इमरान खान से पूछा गया था 'ऐ दिल है मुश्किल' वाली कंट्रोवर्सी पर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
देखिए कुछ बातें कही जाती हैं, कुछ नहीं कही जातीं. कुछ कहकर नहीं कही जाती, कुछ न कहकर कह दी जाती हैं. हमने जो कहा है आपके पल्ले पड़ा हो या न पड़ा हो आमिर खान के भांजे ने जो कहा है वो पल्ले पड़ेगा. आमिर के भांजे माने इमरान खान. ऐसा जब कोई कहे कि फलाने की बीवी या ढिकाने का भांजा तो टोकना चाहिए. उनकी खुद की भी पहचान है. इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं.
ANI वाले अपने कैलकुलेटर वाले कैमरे के साथ थे, बाकी न्यूज वाले भी थे. न्यूज वालों को जो कहवाना होता है, वो मुंह में डाल देते हैं. बेचारे अपनी बात कहने के चक्कर में फंस जाते हैं. इनसे पूछा गया ऐ दिल है मुश्किल वाली कंट्रोवर्सी पर. 
इमरान ने कहा देखो ऐसा है. मेरे पास कहने को बहुत कुछ है. लेकिन मैं ये नहीं चाहता कि लोग मुझ पर पत्थर फेंके, मेरा घर जलाएं मुझे पीटें. इसलिए मुझे जो कहना है. वो मैं अपने पास ही रखूंगा और कुछ नहीं कहूंगा. हजार जवाबों से अच्छी मेरी खामोशी टाइप्स कहे. लेकिन मुबारक हो. लोग इस पर भी सुलग गए ;) लोगों के साथ यही अच्छा है. कह दो यार लोग ऐसा कर देते हैं. लोग वैसा ही करने लग जाते हैं. ये साबित करने के लिए कि नहीं ऐसा तो नहीं होता. SODOSOSO

Advertisement
Advertisement