The Lallantop

इस नीच आदमी ने अपनी पत्नी को लगा दिया HIV का इंजेक्शन

और पति मजे में घूम रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पटना के एक अस्पताल में सुमन HIV से मर गई. कुछ सालों पहले सुमन की शादी मोतिहारी में रहने वाले संजीत से हुई. संजीत काम के सिलसिले में बाहर जाया करता था. और धीरे-धीरे उसका नेहा नाम की लड़की से एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर हो गया. संजीत अब नेहा के साथ ही रहना चाहता था. सुमन को लगने लगा कि संजीत कुछ बदल सा गया है. फिर उसे संजीत के अफेयर के बारे में पता चला. सुमन इसका विरोध करने लगी. संजीत अब सुमन को किनारे करने के तरीके खोजने लगा. re संजीत ने सुमन से कहा कि तुम कमज़ोर हो. मैं तुम्हें एक इंजेक्शन देता हूं, तुम ठीक हो जाओगी. सुमन ने हसबैंड पर भरोसा किया. और संजीत ने सुमन को HIV वाला इंजेक्शन लगा दिया. अब संजीत कहने लगा कि उसे सुमन से तलाक लेना है. क्योंकि उसे HIV है. जिसके बाद सुमन ने अपने पति के साथ 6 लोगों के खिलाफ FIR लिखवाई. और ये सब हुआ पिछले साल अगस्त में. लेकिन मोतिहारी के DSP ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि सुमन को सुई लगने के पहले से ही HIV था. सुमन थाने के चक्कर काटती रही. और फाइनली SP ने जांच करवाई तो पता लगा कि सुमन को सुई लगने के बाद ही HIV हुआ. लेकिन इसके बाद सुमन का केस आगे नहीं बढ़ा. कुछ दिनों पहले सुमन को मोतिहारी के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स ने पाया कि हालत बिगड़ रही है. सुमन को पटना रेफर कर दिया गया. तीन दिन पहले सुमन पटना आ तो गई. लेकिन वहां के PMC हॉस्पिटल में उसे बेड नहीं मिला. और डॉक्टर्स ने उसका इलाज फर्श पर ही करना शुरू कर दिया. और तीन दिनों में सुमन फर्श पर पड़े-पड़े मर गई. PMCH की लापरवाही और पति के गुनाह, दोनों को लेकर अब सुमन के घरवाले न्याय मांग रहे हैं. IG के घर के सामने प्रोटेस्ट किया. जिन 6 लोगों के खलाफ FIR हुई थी, उनमें से 3 दोषी भी पाए गए हैं. संजीत के मां-बाप इसमें शामिल थे. जिनको बेल भी मिल गई है. और संजीत. वो तो खुला घूम रहा है. ('सुमन' बदला हुआ नाम है)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement