The Lallantop

जिसे आप ऋतिक रोशन की ओवर एक्टिंग मानते रहे, उन्होंने उसे सबसे मुश्किल रोल बताया है

वो फिल्म जिसमें VFX वाले तोते ने भी हद से ज्यादा एक्टिंग की थी.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के एक सीन में ऋतिक रोशन, करीना कपूर, हिमानी शिवपुरी और पंकज कपूर.

27 जून, 2003. इस दिन रिलीज हुई थी, 'मैं प्रेम की दीवानी हूं'. फिल्म में एक्टिंग के लिए पूरी कास्ट को क्रिटिसाइज किया गया. क्योंकि फिल्म में हर एक किरदार ने 'टू मच एक्टिंग' की है. जिसे ओवर एक्टिंग भी कह सकते हैं. मेथी के पराठे वाले सीन के लिए ऋतिक को आज भी ट्रोल किया जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Giphy (1)

गूगल पर तो इस फिल्म के फनी GIF की भी भरमार है. इस फिल्म के डायरेक्टर थे सूरज बड़जात्या. उन्होंने इस फिल्म को कल्ट क्लासिक चितचोर की रीमेक के तौर पर बनाया था. लेकिन असफल रहे. ये सब बातें अभी इसीलिए हो रही हैं क्योंकि ऋतिक रोशन ने 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में अपने किरदार को अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल बताया है.

ऋतिक फिल्म कंपेनियन को इंटरव्यू देने पहुंचे थे. यहां उनसे पूछा गया कि चैलेंजिग रोल्स को निभाने के लिए क्या वो किसी मैथड का इस्तेमाल करते हैं? जवाब में ऋतिक ने कहा-

Advertisement

हां, लेकिन मैं उसमें बुरी तरह फेल हुआ. एक फिल्म थी, जिसका नाम था, 'मैं प्रेम की दीवानी हूं'. उसमें मेरा किरदार भयंकर खुश और चंचल रहने वाला था. ये नैचुरली करना मुश्किल है. 

इसके बाद ऋतिक मेथी के पराठे स्टायल में फिल्म के डायलॉग्स बोलने लगे और जोर से हंसने लगे. इसका वीडियो नीचे देख सकते हैं :

Advertisement

फिल्म को सूरज बड़जात्या के होम प्रोडक्शन राजश्री प्रोडक्शन प्रायवेट लिमिटेड ने बनाया था. उनका बैनर घर-परिवार वाली फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है. 2006 में सूरज बड़जात्या ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म की असफलता के लिए खुद को जिम्मेदार माना था. उन्होंने कहा था-

मेरे पिता राजकुमार बड़जात्या को 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' की कहानी पसंद नहीं आई थी. लेकिन मैं उनसे सहमत नहीं था. मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, और हम साथ साथ हैं जैसी कहानियां मेरे पिता ने चुनी थीं. कुछ नया और एक्सपेरिमेंट के लिए मैंने 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' को चुना. फिल्म के फेलियर के लिए मैं जिम्मेदार हूं. मैंने ऋतिक और अभिषेक के किरदारों को एक तरह का फील और फ्लेवर देने की कोशिश की थी. लेकिन ऋतिक के कैरेक्टर (प्रेम) के साथ कुछ बहुत ही गलत हो गया.

राजश्री बैनर की लास्ट फिल्म प्रेम रतन धन पायो (2015) थी.


Video : सलमान खान ने बताए एक्टर बनने से पहले के दो मज़ेदार किस्से

Advertisement