दुनिया भर से लोगों ने इस मसले पर ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप को ट्रोल करना शुरू कर दिया. पहले वीडियो देखिए जब ट्रंप ने टिम ऐपल कहा. लोग इस वीडियो को ढूंढ-ढूंढकर कर देख रहे हैं.
सीईओ कुक ने इस पर बिना कहे ही मौज ले ली. वो ऐसे कि टिम ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर टिम ऐपल कर लिया है. अगर आप ऐपल यूजर हैं तो आप आईफोन, आईपैड या मैकबुक पर टिम कुक का प्रोफाइल देखेंगे तो आपको Tim के बाद ऐपल का लोगो बना दिखाई दिखेगा. अगर आप एंड्रायड या किसी और डिवाइस से ट्विटर पर टिम कुक का प्रोफाइल देखेंगे तो आपको Tim लिखा दिखेगा. यहां देखिए.

लेफ्ट साइड में आईफोन से और राइट साइड में एंड्रायड डिवाइस से स्क्रीनशॉट लिया गया है.
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और बिजनेसमैन इवांका ट्रंप ने भी इस बात पर मौज ली.
वीडियो- अयोध्या मामले पर इन तीन लोगों को मिली है मध्यस्थता की जिम्मेदारी























