The Lallantop

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो मकान गिरे, एक शव बरामद, 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया

Varanasi News: मलबे के भीतर लोगों के दबे होने की वजह से डॉग स्क्वाएड को भी बुलाया गया है. ये मकान काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwnath) मंदिर से कुछ मीटर ही दूर है.

Advertisement
post-main-image
मलबे से लोगों को निकालती एनडीआरएफ टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
author-image
रोशन जायसवाल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दुखद ख़बर आई है. एक ओर जहां इस शहर में लोग सावन के महीने को धूमधाम से मना रहे हैं, वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ ही दूरी पर एक बड़ा हादसा हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े पत्रकार रोशन जायसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट 4ए को जाने वाली सड़क पर दो मकानों के नीचे की ज़मीन धंस गई. इस वजह से दोनों मकान भरभरा कर गिर गए. पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य में जुटी है.

चौक थाना क्षेत्र में पड़ने वाले इस इलाके की खोआ गली में देर रात जब घर के लोग सो रहे थे, तभी ये हादसा हुआ. दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को घरों से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला. जानकारी के मुताबिक, 8 लोगों को बचा लिया गया है . वाराणसी के जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने बताया कि तंग रास्ता और गली होने की वजह से रेस्क्यू मिशन में अड़चनें आ रही हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये रखने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 की जगह गेट नंबर 1 और 2 से एंट्री दी जा रही है. घायल लोगों को इलाज के लिए BHU के ट्रामा सेंटर भेजा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जो दो मकान गिरे हैं, वो 50 साल से भी अधिक पुराने थे. मकान के मालिक का नाम राजेश गुप्ता और मनीष गुप्ता बताया जा रहा है. जहां पर ये दोनों मकान हैं, वहां से कुछ मीटर की दूरी पर ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की बाउंड्री भी है. फिलहाल दीवार कैसे गिरी, अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- सिर्फ आरक्षण पर जल उठा बांग्लादेश? पूर्व भारतीय राजदूत ने खोले खेल के असली पत्ते

फिलहाल एक महिला का शव मलबे से निकाला जा चुका है, वहीं एक और महिला मलबे के अंदर दबी हुई है. वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है, वो मंदिर के येलो ज़ोन में नहीं आती है. चूंकि मकान कई दशक पुराना था इसलिए बारिश की वजह से जर्जर हो गया था.

वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुबह के करीब 8 बजे रेस्क्यू मिशन पूरा हो गया है. कुल 8 लोगो को मलबे में से निकाला गया है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक महिला कांस्टेबल सहित 8 लोग घायल हैं दुर्घटना जबकि मलबे में एक महिला की मौत हो गई. 11 NDRF के DIG मनोज शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू मिशन खत्म हो गया है और अभी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. सर्च ऑपरेशन डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है जिससे कि अगर और कोई मलबे में दबा हो तो उसका पता किया जा सके.

Advertisement

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने ORN कोचिंग मामले में कोचिंग मालिकों पर कितने का जुर्माना ठोका?

Advertisement