The Lallantop

एक बार टली शादी, दूसरी बार दूल्हे को कोरोना हुआ तो PPE किट में शादी करने पहुंची दुल्हन

अस्पताल के कोविड वॉर्ड में हुई शादी.

Advertisement
post-main-image
कोरोना पॉजिटिव सरथ मन बीच में और अभिरामी उनकी बाईं तरफ. Kerala की इस अनोखी शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. फोटो ट्विटर से ली गई है.
केरल के अलप्पुझा जिले में एक कोविड वार्ड को 'वेडिंग प्लेस' बना दिया गया. यहां पर शादी कराई गई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कैंकरी के रहने वाले सरथ मन और उनकी मां शादी के कुछ दिन पहले कोविड पॉजिटिव हो गए. 25 अप्रैल को उन्हें वंदनम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक लड़के और लड़की के परिवारों ने तय किया कि शादी तो तय दिन ही होगी. जिसके बाद अस्पताल को ही 'वेडिंग वेन्यू' बनाने का फैसला हुआ. इसके लिए उन्होंने जिले के डीएम और अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर आरवी रामलाल से मंजूरी मांगी. मंजूरी मिलने के बाद लड़की अभिरामी अपने गांव थेकनरयाडा से तय समय पर एक रिश्तेदार के साथ अस्पताल पहुंची. दोनों ने पीपीई किट पहन रखी थी.
सरथ मन और अभिरामी ने एक दूसरे को फूल मालाएं पहनाईं. (फोटो: ट्विटर)
सरथ मन और अभिरामी ने एक दूसरे को फूल मालाएं पहनाईं. (फोटो: ट्विटर)

अस्पताल में सरथ मन और अभिरामी ने एक दूसरे को तुलसी की मालाएं पहनाईं. इस दौरान अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा. जिसने तालियां बजाकर दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. दोनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. न्यूज एजेंसी मातृभूमि के मुताबिक, दोनों की शादी पिछले साल तय हुई थी. लेकिन कोविड 19 महामारी की वजह से शादी को आगे बढ़ाना पड़ा था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक  21 अप्रैल को सरथ मन और उनकी मां ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी. इसके बाद दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया और रिपोर्ट पॉज़िटिव आई.
कुछ ऐसी ही मिलती जुलती खबर राजस्थान के डूंगरपुर से भी आई. यहां पर एक महिला कॉन्सटेबल की हल्दी की रस्म थाने में हुई. दरअसल, कोरोना ड्यूटी की वजह से कॉन्सटेबल को छुट्टी नहीं मिली. ऐसे में उनकी सहकर्मियों ने थाने में ही हल्दी की रस्म पूरी की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement