पर क्या इतना ही? गुस्साए हुए कुछ मुसलमानों ने बदला लेना शुरू कर दिया. दो हिंदू लड़कों को मीरपुर मथेलो में गोली मार दी गई. सतीश कुमार नाम के लड़के को गोली मार दी गई और उसकी मौत हो गई. अविनाश नाम के एक लड़के को गोली मार दी गई और वो अस्पताल में है. बातें ऐसी भी चल रही हैं कि मीरपुरखास में एक सोलह साल की हिंदू लड़की को हथियारबंद लोग उठा ले गए हैं. ये वही जगह है जहां कि सैंडल्स पर ॐ के निशान छपे थे.मीडिया की ओर से ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि इस सबके बाद पाकिस्तानी हिंदुओं पर हमले होने वाले हैं. ये पुलिस को पता था लेकिन सिंध के आईजी ने कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए. हालांकि पुलिसवाले कहते हैं, उनने तीसियों लोगों को पकड़ा है. नवाज शरीफ बहुत दुखी होते हैं जब हमारे यहां हिजबुल का पोस्टर बॉय मारा जाता है. पाकिस्तान चिंतित हो जाता है. नवाज शरीफ को सदमा लगता है. उस वक़्त इंडियन उच्चायुक्त को पाक के विदेश सचिव ने तलब कर लिया था. कहा गया कि बुरहान वानी की मौत से पाकिस्तान चिंतित है. अब पाकिस्तान की चिंता कहां गई. वहां किसी एक पर आरोप लगते हैं और सारे धर्म को निशाना बनाकर हमले किए जाते हैं. लड़कों को गोलियों से मारा जाता है. क्या वो पाकिस्तानी नहीं है? नवाज शरीफ को उनके मरने पर सदमा नहीं लगता?
नवाज़ शरीफ, तुम्हारे यहां हिंदू लड़के मारे जा रहे हैं, थोड़ा ध्यान उधर भी दे दो
पाकिस्तान में कुरान जलाने के आरोप लगे, आदमी पकड़ाया, फिर हिंदुओं पर हमले शुरू हो गए.
Advertisement

Source- currentriggers
पाकिस्तान की बात है. सिंध प्रांत की. वहां घोटकी जिले में कल एक हिंदू अमरलाल को पुलिस पकड़ ले गई. उस पर आरोप लगे थे कुरान की बेअदबी के. बताया गया कि वो मस्जिद में घुसा और कुरान को आग लगा दी थी. उस पर ईशनिंदा कानून के तहत मुकदमा भी हो गया. पुलिस उसे किसी गुमनाम जगह पर ले गई है. वहां पहले भी ऐसे बवाल हो चुके हैं. टेंशन वाला माहौल वहां पहले भी रहता था. ये आरोप लगे, बात फैली और आस-पास के इलाके के ढेर से मुसलमान उमड़ पड़े. उपद्रव हुआ, हिंसा हुई. नेशनल हाइवे बंद कर दिया, छह घंटे तक रोड ब्लॉक रही. पुलिस आई और अमरलाल को पकड़ ले गई.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















