The Lallantop

एलन मस्क ने 'एलन मस्क' का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया!

इस ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया था- "कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागे लू".

Advertisement
post-main-image
फोटो में वो ट्वीट है, जिसके बाद इयान वूलफ़र्ड का अकाउंट हटाया गया.

जब से एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर के मालिक बने हैं, एक के बाद एक 'कांड' कर रहे हैं. 4 नवंबर को ख़बर आई कि मस्क ने हज़ारों कर्मचारियों की छंटनी कर दी. कंपनी के ख़र्च बचाने के लिए. और, फिर शाम को ख़बर आई कि अमेरिकी प्रोफ़ेसर इयान वूलफ़र्ड (Ian Woolford) का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. कथित तौर पर मस्क के नाम और फोटो से ट्वीट करने के लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इयान वूलफ़र्ड अमेरिकी नागरिक हैं. ऑस्ट्रेलिया की लाट्रोब यूनिवर्सिटी में हिंदी पढ़ाते हैं. कमाल की हिंदी बोलते और लिखते हैं. हिंदी साहित्य से उनका प्रेम जग ज़ाहिर है. आए दिन अपने ट्विटर अकाउंट पर किसी लेखक-कवि की रचना पढ़ते मिल जाते थे. लेकिन फिलहाल वो ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि अब तो उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.

दरअसल, इयान वूलफ़र्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम एलन मस्क कर लिया था. वो लगातार मस्क के नाम से ट्वीट कर रहे थे. फोटो भी वही लगा ली, जो मस्क ने लगाई हुई है. 5 नवंबर को वूलफ़र्ड ने अकाउंट से एक भोजपूरी गाने की लिरिक्स ट्वीट की.

Advertisement

अब चूंकि उनका अकाउंट वेरिफ़ाइड है, तो कुछ लोगों को ऐसा लगने लगा कि ये एलन का ट्वीट है. या एलन का अकाउंट हैक हो गया है. सनद रहे! एलन मस्क का आधिकारिक यूज़रनेम है - Elon Musk. और, इयान का यूज़रनेम 'था' -  Iawoolford. मस्क ने ट्विटर जून 2009 में जॉइन किया था और इयान ने 2011 में.

हालांकि, ट्विटर के मालिक बनने से पहले एलन मस्क फ़्री-स्पीच और कॉमेडी के पैरोकार थे. उनके कुछ पुराने ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं, जहां उन्होंने लिखा है कि ट्विटर पर कॉमेडी लीगल है.

इस बीच न्यूज़ एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक़, 7500 ट्विटर कर्मचारियों में से लगभग 50 प्रतिशत को निकाल दिया गया है. 

Advertisement

ऑफिस आ रहे हैं तो घर लौट जाएं', ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को किया मेल

Advertisement