उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में रविवार, 15 मई को गंभीर से अति गंभीर हीटवेव की स्थिति दर्ज की गई. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों और मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों पर भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया. शुरुआत राजधानी दिल्ली से करें तो यहां के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था. वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भी दिन का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
भेजा फ्राई गर्मी और लू से तप रहे उत्तर भारतीयों के लिए ये खबर 'ठंडी हवा के झोंके' से कम नहीं!
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सुनकर बोलोगे- अरे बस कर, अब रुलाएगा क्या!


ये तो मौसम का हाल था. अब खबर बताते हैं. वो भी ऐसी जो भेजा फ्राई गर्मी और मुंह जलाऊ लू से तप रहे उत्तर भारतीयों के लिए 'ठंडी हवा के झोंके' से कम नहीं! सीधे मौसम विभाग से आई ये खबर पढ़कर आप 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का वो फेमस डायलॉग ना बोल दें- अरे बस कर, अब रुलाएगा क्या.
हीटवेव से राहत के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 15 मई को डेली वेदर
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गर्मी और हीटवेव में ये कमी 16 मई से ही देखने को मिलेगी. उसके मुताबिक पंजाब, हरियाणा में तो हीटवेव की स्थिति लगभग नदारद रहेगी. लेकिन राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में हीटवेव महसूस की जाएगी. इसी तरह मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और झारखंड के कुछ स्थानों में भी हीटवेव की स्थिति रहेगी.

गर्मी को मात देने के लिए जोधपुर में पानी का छिड़काव (फोटो: पीटीआई)
Advertisement
दिल्ली को चार दिन राहत
दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों तक चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में राजधानी में तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है. उसने अपने ताजा बुलेटिन में जानकारी दी थी कि 16 मई की सुबह 11.30 बजे तापमान पहले ही 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरा था.
आईएमडी के सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था,
"कुछ स्टेशनों में 46-48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ये 43-44 डिग्री तक आ जाएगा. सफदरजंग के लिए, ये 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ आ गया है और बादल छा गए हैं. तो, कल (17 मई) से 3-4 दिनों के लिए राहत मिलेगी. इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी."
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 16 मई को 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

(फोटो: क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली)
अब कोई ये ना सोचे कि अगले दो-तीन दिन पारा 40 डिग्री से नीचे चला जाए तो मजा आ जाए. क्योंकि ऐसा नहीं होने वाला. आने वाले दिनों में तुलनात्मक रूप से कम होने के बावजूद पारा 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा.




















