The Lallantop

सामने आया हापुड़ लिंचिंग का दूसरा वीडियो, देखिए कैसे मरते-मरते बचा समीउद्दीन

एक आदमी को पहले ही पीटकर मार चुकी है भीड़.

Advertisement
post-main-image
हापुड़ में भीड़ ने कासिम को मार डाला. (दाएं) वहीं समीउद्दीन (बाएं) को पीटकर अधमरा कर दिया.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दो लोग भीड़ के हाथों चढ़ गए. भीड़ ने एक को पीटकर मार डाला, जबकि दूसरे को मारकर अधमरा कर दिया. दोनों का कसूर सिर्फ इतना सा था कि वो अपने खेत में घुसे एक गाय और बछड़े को खेत से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान लोग वहां पहुंच गए और गोकशी के शक में दोनों की पिटाई कर दी. मामला पुलिस के पास है और परिवार दिल्ली में न्याय की गुहार लगा रहा है. यूपी की पुलिस इस पूरे मामले पर माफी भी मांग चुकी है. पूरी खबर यहां देखिए. इस खबर का वीडियो देखिए-
Hapur में Cow Slaughter के शक में मारे गए Qasim की इस तस्वीर की कहानी क्या है | Hapur Mob LynchingHapur में Cow Slaughter के शक में मारे गए Qasim की इस तस्वीर की कहानी क्या है | Hapur Mob Lynching Posted by The Lallantop on Friday, 22 June 2018
इस पूरी घटना के कई वीडियो सामने आए हैं. लेकिन 23 जून को जो वीडियो सामने आया है, उसमें भीड़ की हैवानियत और नीयत दोनो ही साफ तौर पर दिखती है. पहले ये वीडियो देखिए.
गालियां देते हुए दाढ़ी पकड़कर कर दी 65 साल के बूढ़े की पिटाई | Hapurगालियां देते हुए दाढ़ी पकड़कर कर दी 65 साल के बूढ़े की पिटाई | Hapur Posted by The Lallantop on Saturday, 23 June 2018
वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि भीड़ में शामिल लड़के समीउद्दीन नाम के शख्स को हर हाल में मारने पर उतारू हैं. उनमें से एक शख्स दरातीं लाने की बात कहता है, जिसमें उसकी नियत साफ तौर पर झलकती है. भीड़ में शामिल लोग 65 साल से बूढ़े से नाम पूछते हैं और दराती मांगते हुए उसकी दाढ़ी नोचकर उसकी पिटाई कर देते हैं. भीड़ उससे गाय काटने की बात पूछती है, लेकिन वो बताता है कि वो गाय नहीं काट रहा था, बल्कि उसे भगा रहा था. लेकिन भीड़ में शामिल लोग नहीं मानते हैं और उसकी पिटाई जारी रखते हैं. 45 सेकेंड के इस वीडियो में इस बुजुर्ग की इतनी पिटाई होती है कि अब वो अस्पताल में भर्ती है. इससे पहले भी इस घटना का एक वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें एक घायल आदमी खेतों में पड़ा हुआ था. बाद में पता चला कि ये कासिम था, जिसे भीड़ ने पीटकर मार डाला था. मरने से पहले कासिम पीने के लिए पानी मांग रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोग उसे पानी देने की बजाय पीट रहे थे, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें: भारत का अगला विलुप्तप्राय जानवर गाय है!

अगर आप गो-हत्या रुकवाना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ नेहरू की बात सुननी चाहिए

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जहानाबाद की इस लड़की की चीखें आप अपने अंदर से नहीं निकाल पाएंगे

ये वीडियो आपके बच्चों को बताएगा कि हम कैसे इंसानों से जानवर में बदल गए थे

Advertisement

क्या कश्मीर में तिरंगे पर रखकर गाय काटी गई?

Advertisement
Advertisement