गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में करीब 140 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे को लेकर विपक्ष पार्टियां बीजेपी को घेर रही हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि हादसे के वक्त गुजरात के स्वास्थ मंत्री अपना जन्मदिन मनाने में बिजी थे. दावे के साथ आप नेता हसन सफीन ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल केक काटते दिख रहे हैं. आस पास खड़े लोग हैप्पी बर्थडे गाना गा रहे हैं और साथ ही आसमान में आतिशबाजी भी हो रही है.
"मोरबी में लोग मर रहे थे, उस समय स्वास्थ मंत्री..." - AAP ने वीडियो दिखाकर बड़ा आरोप लगाया!
AAP नेताओं ने कहा - "इनका घमंड सातवें आसमान पर है"


हसन सफीन ने आरोप लगाया है कि गुजरात के मंत्री इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद मोरबी अस्पताल पहुंचने के बजाय अपना जन्मदिन मना रहे थे,
“मोरबी में रविवार शाम 6:30 बजे इतनी बड़ी दुर्घटना हुई. उसके बाद गुजरात भाजपा के बेशर्म स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल मोरबी अस्पताल पहुंचने के बजाय अपने जन्मदिन की पार्टी में व्यस्त थे! इससे घटिया चीज़ नहीं हो सकती. भाजपा नेताओ में मानवता है या नहीं?”
आप विधायक नरेश बालयान ने भी वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा,
“रविवार शाम मोरबी में इतनी बड़ी घटना हो गई. इतने बच्चे, महिलाएं मर गए लेकिन गुजरात का स्वास्थ्य मंत्री घटना के बारे में जानने के बावजूद अपने जन्मदिन की पार्टी में जश्न मनाता रहा. आतिशबाजी करता रहा. इनका घमंड सातवें आसमान पर है, जब तक ये हारेंगे नहीं, इनका घमंड टूटेगा नहीं.”
मामले पर अब तक स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो कब और कहां का है.
हालांकि ऋषिकेश पटेल के ट्विटर हैंडल से पता चलता है कि हादसे के बाद रात साढ़े आठ बजे वो मोरबी के लिए निकले थे. उन्होंने ट्वीट में लिखा था
“मोरबी में हुई त्रासदी बहुत दुखद है जिसे सुनकर मुझे दुख हुआ. सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाव और राहत अभियान तुरंत चलाया गया है. अब मैं मोरबी के लिए निकला हूं.”
खबर है कि मंगलवार, 1 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी मोरबी का दौरा करेंगे. मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में 9 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है.
देखें वीडियो- दी लल्लनटॉप शो: मोरबी पुल के टूटने के लिए कौन है जिम्मेदार? सरकार या कंपनी, क्या है पूरा सच?











.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



